धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– ग्रहों की स्थिति में अच्छा बदलाव आ रहा है। कुछ समय अपने लिए सोच-विचार करने में लगाएं। इससे आपको किसी भी परेशानी का हल निकालने में मदद मिलेगी और आप शारीरिक व मानसिक रूप से तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे। परिवार के सदस्यों का भी साथ मिलेगा।

वृष– काफी समय से रुके हुए परिवार के कामों को भी निपटाने का अच्छा समय है। किसी योजना को भी पूरा करने का अवसर मिलेगा और किसी करीबी दोस्त के साथ इस बारे में जरूरी बातचीत भी होगी। युवाओं को कई तरह के मौके मिलेंगे।

मिथुन– इस समय शरीर और मन की शांति के लिए कुछ समय अकेले या भगवान की भक्ति में जरूर लगाएं। अगर प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने-बेचने की कोई योजना बन रही है तो उस पर ध्यान से सोचें। रिश्तेदारों से भी मुलाकात होगी।

कर्क– दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी और आप किसी भी हालत में अपने काम को पूरा करने की क्षमता रखेंगे। समाज और परिवार में मान-सम्मान और इज्जत बढ़ेगी। किसी खास काम के लिए यात्रा हो सकती है।

सिंह– आज किसी परेशानी का समाधान होने वाला है। आर्थिक मामलों को निपटाने के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा है। धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में कुछ समय बिताने से आपको शांति मिलेगी और आपके व्यक्तित्व में भी सुधार आएगा।

कन्या– आज कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके शांत और अच्छे स्वभाव के कारण आपके दूसरे लोगों के साथ रिश्ते और अच्छे बनेंगे। युवा लोग मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।

तुला– आज पिछले कुछ समय से चल रही किसी परेशानी का हल मिल जाएगा, जिसकी वजह से मन खुश रहेगा। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। अपनी किसी योजना को पूरा करने के लिए जानकारों की मदद भी मिलेगी।

वृश्चिक– कई तरह के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी और आप सफल भी होंगे। व्यापारी और करीबी रिश्तेदारों के बीच आपका सम्मान बना रहेगा। जीवन के अच्छे पहलुओं को देखने का मौका मिलेगा।

धनु– आज का दिन महिलाओं के लिए खासकर बहुत अच्छे नतीजे देने वाला है। परिवार के किसी जरूरी विषय पर बातचीत होगी जिसका नतीजा भी अच्छा रहेगा। विद्यार्थी और युवा लोग अपनी मेहनत और कोशिशों के अनुसार नतीजे पा लेंगे।

मकर– लोगों से मिलने-जुलने का मौका न छोड़ें क्योंकि आज किसी अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी और आपकी तरक्की का भी कोई रास्ता खुलेगा। आपके ज्यादातर काम समय पर ठीक तरह से होते जाएंगे। घूमने-फिरने की योजनाएं बनेंगी।

कुंभ– कुछ समय अपनी पसंद के कामों में बिताने से अपनी दिनचर्या में अच्छा बदलाव महसूस करेंगे। भगवान से जुड़े विषयों में आपकी खास रुचि रहेगी। अगर पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई दिक्कत है तो किसी की मदद से सुलझ सकती है।

मीन– अपने काम करने के तरीके को गुप्त रखने पर उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। कहीं से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार आप पर बना रहेगा तथा उनके बताए रास्ते पर चलना आपकी तरक्की में मददगार रहेगा।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!