धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– अनुकूल समय है। इसका भरपूर फायदा उठाएं। हाथ में आए किसी भी काम को तुरंत पूरा करने की कोशिश आपको कामयाबी दिलाएगी। आप अपनी दिनचर्या को बहुत अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से बिताएंगे। भूमि और मकान से जुड़ा चल रहा विवाद खत्म होता नजर आएगा।

वृष– खुद को हर परिस्थिति में सहज बनाए रखें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, वे बहुत आसान तरीके से हल हो सकते हैं। खास लोगों से मेल-मुलाकात फायदेमंद रहेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे।

मिथुन– दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आपके व्यक्तित्व और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर चल रही प्लानिंग को साकार करने का अवसर मिल सकता है। आय के साधनों में भी मजबूती आएगी।

कर्क– किसी बात को लेकर प्लानिंग चल रही है, तो उसे अमल में लाने का बेहतर समय है। आलस न करें। परिवार में चल रही किसी समस्या को दूर करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। काम के प्रति आपका समर्पण कई कामों को हल करने में मदद करेगा।

सिंह– आज रुका हुआ आय स्रोत दोबारा शुरू होने का अवसर बन रहा है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से आप शारीरिक और मानसिक ऊर्जा से भरे हुए महसूस करेंगे। फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।

कन्या– युवाओं का अपने भविष्य को लेकर आज कोई विशेष काम पूरा होगा। अपनी योग्यता और क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करें। किसी भी रुकावट की परवाह किए बिना आप आगे बढ़ेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। किसी वरिष्ठ सदस्य की तरफ से कीमती उपहार भी मिल सकता है।

तुला– कोई जटिल और पुरानी समस्या हल होती नजर आ रही है। पारिवारिक जिम्मेदारियों से भी कुछ राहत मिलेगी। वित्तीय योजनाओं पर ध्यान दें। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पारिवारिक मेल-मिलाप होगा। युवाओं को अभिभावकों के सहयोग से कोई निर्णय लेने में आसानी होगी।

वृश्चिक– किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए बहुत मददगार रहेगी। कोई रुका हुआ काम भी गति पकड़ सकता है। आर्थिक मामलों में ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे और इसमें सफल भी होंगे।

धनु– परिस्थितियां अनुकूल हैं। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। समय का पूरा सदुपयोग करें। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी कुछ लाभदायक योजनाएं सफल होंगी। इससे बच्चों में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी।

मकर– आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम योजनाबद्ध तरीके से पूरा हो जाएगा। इससे आपको काफी हद तक मानसिक सुकून मिलेगा। आय का कोई साधन रुका हुआ है, तो उसे दोबारा शुरू करने का उचित अवसर है। युवाओं को प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी।

कुंभ– किसी मित्र की मदद से आपकी कोई समस्या हल होगी। घर और बाहर दोनों जगह सम्मानजनक स्थिति बनेगी। विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्रों की जानकारी हासिल करने में भी रुचि रहेगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कामों के लिए समय निकाल लेंगे।

मीन– आज पारिवारिक या व्यक्तिगत गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और उसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। बच्चों की तरफ से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत और सुकून रहेगा। हर काम करने से पहले उसकी उचित रूपरेखा जरूर बना लें।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!