धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज पर बड़ी रकम खर्च कर सकते हैं। कई काम आपके पक्ष में आसानी से पूरे होते जाएंगे। किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर अच्छी तरह विचार जरूर करें। सोच-समझकर आगे बढ़ने से सही फैसला ले पाएंगे।

वृष– आज काम का दबाव ज्यादा रहेगा। अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें और खुद को ऊर्जावान बनाए रखें। इससे समस्याओं का समाधान जल्दी मिल सकता है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आराम और मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। दोस्तों से मिलने का मौका भी मिल सकता है।

मिथुन– दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है। रिश्तेदारों और दोस्तों से मुलाकात होगी। मनोरंजन में भी समय बीतेगा। आप चिंताओं को छोड़कर हल्के मूड में रहेंगे। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे और आगे की योजना पर ध्यान देंगे।

कर्क– किसी पॉलिसी में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। प्रभावशाली और प्रतिभावान लोगों के संपर्क में आने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आगे बढ़ने के अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। युवाओं को नौकरी से जुड़े इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। पूरी तैयारी के साथ जाएं।

सिंह– ग्रह स्थिति आपके लिए नई संभावनाएं बना रही है। मुश्किल लगने वाला कोई काम अचानक पूरा हो सकता है। इससे मन में खुशी और उत्साह रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है।

कन्या– किसी दोस्त की मदद से निजी काम पूरा हो सकता है। घर और बाहर दोनों जगह आपका सम्मान बना रहेगा। विद्यार्थी और युवा पढ़ाई के साथ दूसरे क्षेत्रों की जानकारी हासिल करने में भी रुचि लेंगे। व्यस्तता के बावजूद अपने निजी कामों के लिए समय निकाल पाएंगे।

तुला– आज नए लोगों से संपर्क बढ़ाने का अच्छा मौका मिलेगा। इसका भविष्य में फायदा हो सकता है। खास लोगों से बातचीत के दौरान उपयोगी जानकारियां मिलेंगी। पारिवारिक और सामाजिक काम योजना बनाकर करने से सफलता मिलेगी।

वृश्चिक– दिन अच्छा बीतेगा। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी और बेचैनी से राहत मिल सकती है। आप दोबारा अपनी ऊर्जा जुटाकर काम पर ध्यान दे पाएंगे। समय का सही इस्तेमाल करेंगे, तो परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं।

धनु– आज घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी। आप उन्हें अच्छी तरह पूरा कर लेंगे। परिवार के बड़े लोगों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए नई योजनाएं भी बन सकती हैं।

मकर– ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपनी बातचीत की कला और काम करने की क्षमता से मुश्किल काम भी पूरा कर लेंगे। रुका हुआ पेमेंट लेने पर पूरा ध्यान दें। इससे आर्थिक फायदा हो सकता है। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी मिल सकता है।

कुंभ– कोई पेमेंट अटका हुआ है, तो आज उसे मांगने का सही समय है। भावुक होने के बजाय व्यावहारिक तरीके से काम पूरे करें। इससे सही फैसला लेने में आसानी होगी। विद्यार्थियों की किसी विषय से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है।

मीन– समय अनुकूल है। घर के बड़े लोगों की सलाह और अनुभव आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। उनकी बातों से जीवन के सकारात्मक पहलुओं को समझने का मौका मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ सकती है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!