आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। सामने आने वाले अवसरों को पहचानकर आगे बढें। इनसे भविष्य में फायदा होगा। घर में बदलाव या रिनोवेशन की योजना बन सकती है। इन योजनाओं पर काम करते समय जगह और सुविधा से जुड़ी सभी जरूरी बातों का ध्यान रखें।
वृष– काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन सक्रिय रहकर आप ज्यादातर काम पूरे कर लेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए समय अच्छा है। युवा अपने करियर को लेकर लगातार कोशिश करते रहें। किसी खास व्यक्ति की मदद भी मिलेगी।
मिथुन– आपके लिए सम्मान और धन लाभ की स्थिति बनेगी। इस अनुकूल समय का पूरा फायदा उठाएं। आपकी समझदारी और सही सोच से घर और समाज में सम्मान बढेगा। घर में रिश्तेदारों के आने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा।
कर्क– दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन परिस्थितियां जल्दी ही व्यवस्थित हो जाएंगी। घर के बड़े लोगों का सम्मान करें। उनका सहयोग और आशीर्वाद आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धार्मिक या मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है।
सिंह– अचानक कोई रुका हुआ काम पूरा होने से तनाव कम होगा। पिछले कुछ समय से चल रही दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। आप दोबारा अपनी ऊर्जा जुटाकर काम पर ध्यान दे सकेंगे। गैर जरूरी यात्रा टालने से समय और पैसा दोनों बचेंगे।
कन्या– समय अनुकूल है। किसी खास प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपकी बातचीत और काम करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। ज्यादा भागदौड़ के बावजूद थकान को खुद पर हावी नहीं होने देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए समय बहुत अच्छा है।
तुला– दिन की शुरुआत में कोई समस्या आ सकती है, लेकिन सकारात्मक सोच से परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। पिछले कुछ समय से चल रही घरेलू परेशानी का समाधान मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृश्चिक– दिन आपके मन मुताबिक बीतेगा। जीवनशैली में समय के अनुसार बदलाव करने से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। अपने करीबी लोगों की मदद करके खुशी मिलेगी।
धनु– पिछले कुछ समय से चल रही उलझनों से राहत मिलेगी। मनपसंद कामों में समय बिताने से तनाव कम होगा। अपने आर्थिक मामलों पर ज्यादा ध्यान दें। अभी बनाई गई सही योजना भविष्य में फायदेमंद रहेगी।
मकर– परिवार के किसी सदस्य को उपलब्धि मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। कोर्ट केस या प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए मामले का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। इससे लंबे समय से चल रहे मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।
कुंभ– इनकम के स्रोत बेहतर बनाने की योजना बनेगी और उसमें काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। ज्यादातर काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। निजी कामों के लिए भी समय निकाल सकेंगे। इससे मानसिक शांति मिलेगी।
मीन– कई गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अपने संपर्क मजबूत करें। इन्हीं संपर्कों की मदद से भविष्य का कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा हो सकता है। आसपास के किसी धार्मिक स्थान की यात्रा की योजना भी बनेगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




