धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– समय मिला-जुला रहेगा। कोई पेमेंट फंसी हुई है, तो उसे वापस लेने की कोशिश कर सकते हैं। भावनाओं के बजाय समझदारी से काम करने पर बेहतर फैसले ले पाएंगे।

वृष– आपकी मौजूदगी और कोशिश से कोई रुका काम दोबारा शुरू हो सकता है। हिम्मत और मजबूत इरादे से मुश्किल काम भी पूरा कर लेंगे। घर के लिए नई वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं।

मिथुन– किसी खास व्यक्ति से कीमती उपहार और काम की सलाह मिल सकती है। मेहनत के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। लंबे समय से चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी। महिलाएं पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगी।

कर्क– दिन की शुरुआत में जरूरी कामों की योजना बना लें। इससे कोई खास काम पूरा हो सकता है और अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। घर की मरम्मत या व्यवस्था बेहतर करने के काम भी होंगे।

सिंह– जिस काम के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उसका अच्छा नतीजा मिलेगा। तनाव कम होगा और राहत महसूस करेंगे। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कन्या– ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। हर काम के सभी पहलुओं को समझकर आगे बढ़ें। फायदे के नए रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों और युवाओं को परीक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

तुला– फैसला लेने में उलझन हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानें। यह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो उसका नतीजा आपके पक्ष में आ सकता है।

वृश्चिक– ग्रह स्थिति सकारात्मक है। अपनी योग्यता और मेहनत से मुश्किल काम पूरा कर लेंगे। मानसिक शांति महसूस होगी। किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।

धनु– दिनभर मेहनत करनी होगी, लेकिन सोच-समझकर लिया फैसला भविष्य में नए रास्ते खोलेगा। घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। संतान से अच्छी खबर मिलने पर घर में खुशी का माहौल रहेगा।

मकर– अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने और नई जानकारी मिलने से आपके व्यक्तित्व में सुधार आएगा। बच्चों की परेशानी समझने और सुलझाने में भी समय लगेगा। सामाजिक गतिविधियों में योगदान देने से सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ– घर के किसी बड़े सदस्य की सलाह से पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा और चिंता दूर होगी। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़ी जानकारी बढ़ाएं। कुछ काम समय पर पूरे होने से व्यस्तता कम होगी।

मीन– परिवार की सुविधा से जुड़ी चीजों की खरीदारी हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई या करियर की समस्या सुलझने से तनाव कम होगा। भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी योजना साझा करने पर सही सलाह मिलेगी।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!