आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– कोई काम अधूरा है तो निराश होने के बजाय पूरी ऊर्जा से दोबारा शुरू करें। सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। काम करने का तरीका बेहतर करने के लिए क्रिएटिव आइडिया पर ध्यान देंगे और अपने व्यक्तित्व में भी सुधार लाने की कोशिश करेंगे।
वृष– भावनाओं में आकर फैसला लेने के बजाय व्यावहारिक सोच रखें। घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट या सरकारी विभाग से जुड़ा रुका मामला भी आगे बढ़ सकता है।
मिथुन– कहीं पैसा फंसा है या किसी को उधार दिया है तो आज मांगने पर वापस मिलने की संभावना है। करीबी लोगों से मुलाकात होगी और नई जानकारियां मिलेंगी। आपकी बातचीत और समझाने की क्षमता से भी कई काम आसानी से बन सकते हैं।
कर्क– घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह और आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। समय और ऊर्जा का इस्तेमाल करेंगे तो मन मुताबिक नतीजे मिलेंगे। कोई अच्छी खबर मिलने से घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
सिंह– व्यवस्थित रूटीन और अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और प्रभावशाली बनाएगा। कोई सरकारी मामला अटका है तो आज उसे आगे बढ़ाने की कोशिश करें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा।
कन्या– संपर्क बढ़ेंगे और लोगों के बीच आपकी पहचान मजबूत होगी। युवा अपने काम पूरे उत्साह से करेंगे। राजनीतिक या प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आगे फायदा दे सकती है। घर में धार्मिक आयोजन की योजना भी बन सकती है।
तुला– किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आगे उपयोगी साबित हो सकती है। निवेश की योजना है तो सभी पहलू समझकर फैसला लें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के संकेत हैं। इनकम का नया सोर्स भी बन सकता है।
वृश्चिक– आर्थिक मामलों में समय फायदेमंद है। अपनी ऊर्जा जरूरी कामों पर लगाएं, क्योंकि मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आर्थिक योजनाओं पर काम आगे बढ़ेगा और पैसों का लेनदेन भी होगा।
धनु– दिन की शुरुआत थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है, लेकिन अपनी काबिलियत से स्थिति संभाल लेंगे। काम के बीच परिवार और दोस्तों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। रिश्तेदारों से बातचीत या मुलाकात मन हल्का करेगी।
मकर– पुरानी नकारात्मक बातों को पीछे छोड़कर दिन की नई शुरुआत करें। किसी सामाजिक संस्था से जुड़ना या किसी की मदद करना मानसिक खुशी देगा। घर के लिए कोई कीमती चीज भी खरीद सकते हैं।
कुंभ– प्लानिंग और अनुशासन के साथ काम करेंगे तो ज्यादातर काम समय पर पूरे होंगे। किसी उपलब्धि की वजह से रिश्तेदारों और समाज में सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक संपर्क भी फायदा दे सकते हैं और कोई नई अथॉरिटी मिल सकती है।
मीन– आज आराम और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर खुशी दे सकती है। किसी रिश्तेदार के यहां जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




