आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ा कोई काम चल रहा है तो वह आसानी से पूरा हो सकता है। कोई निजी रुका हुआ काम भी किसी की मध्यस्थता से पूरा होगा। इससे काफी हद तक तनाव कम होगा।
वृष– घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपका कोई काम पूरा हो सकता है। परिवार और कामकाज के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। बच्चे और युवा अपने लक्ष्य पर फोकस रखेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला अधिकारी की मदद से सुलझ सकता है।
मिथुन– अपनी पसंद के कामों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। संपर्कों के जरिये उपयोगी जानकारी और अनुभव मिलेंगे। बच्चे और युवा पढ़ाई तथा करियर पर पूरा ध्यान देंगे।
कर्क– सकारात्मक लोगों से बातचीत करने पर नई जानकारियां मिलेंगी और मानसिक सुकून रहेगा। युवाओं की कोई दुविधा दूर होगी और वे बड़ा फैसला लेने की हिम्मत जुटा पाएंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी समस्या भी दूर हो सकती है।
सिंह– परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं और वे सही साबित होंगे। किसी दोस्त की मदद से परेशानी कम हो सकती है। कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या में सुधार आने से दिनचर्या बेहतर होगी।
कन्या– रुके कामों में तेजी आएगी। अपने हित के लिए थोड़ा व्यावहारिक होना जरूरी होगा। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की योजना है तो समय अनुकूल है। परिवार और समाज में सम्मान बना रहेगा।
तुला– ग्रह स्थिति महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। अपनी योग्यता और क्षमता का पूरा उपयोग करें। कोई पारिवारिक मामला सुलझ सकता है। बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर भी मिल सकती है।
वृश्चिक– किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी और उपयोगी जानकारियां मिलेंगी। अपनी पसंद के कामों के लिए भी समय निकालें। इससे नई ऊर्जा मिलेगी। लंबे समय से जिस काम का इंतजार था, वह भी हो सकता है।
धनु– कोई विवादित मामला सुलझ सकता है और इससे आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। समय का सही उपयोग करें। घर की व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
मकर– अपने काम पूरे करने के लिए खूब मेहनत करेंगे और सफलता भी मिलेगी। घर में बागवानी या बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई खास चीज भी खरीदी जा सकती है।
कुंभ– कई गतिविधियों को व्यवस्थित करने पर ध्यान रहेगा। व्यस्त और थकाने वाली दिनचर्या से भी कुछ राहत मिलेगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। अपनी प्रतिभा और क्षमता निखारने का अच्छा समय है।
मीन– किसी मुश्किल काम को अपनी मेहनत से पूरा कर लेंगे। इससे मानसिक शांति मिलेगी। घर की देखभाल और रखरखाव से जुड़े काम होंगे। घर की व्यवस्था करते समय वास्तु संबंधी नियमों का ध्यान रखने की बात भी कही गई है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




