आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज भावनाओं की बजाय समझदारी और चतुराई से काम करें, जिससे आप सही फैसला ले पाएंगे। किसी रिश्तेदार से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अगर कोई बंटवारे से संबंधित काम है, तो किसी की मदद से उसे हल करने की कोशिश करें।
वृष– भाग्य को और अधिक मजबूत करने वाला समय है। सफलता पाने के लिए दूसरों के काम में ज्यादा ध्यान देने की बजाय अपने निजी काम पर ज्यादा ध्यान दें। बच्चों की समस्याओं को सुनें और उन्हें सुलझाएं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मिथुन– पिछले कुछ समय से किसी समस्या को लेकर चल रहे तनाव से आज कुछ राहत मिलेगी। कोई भी महत्वपूर्ण काम करने से पहले परिवार के सदस्यों की सलाह जरूर लें। संतान के करियर से संबंधित कोई खबर मिलने से घर में उत्साह भरा माहौल रहेगा।
कर्क– आज पढ़ाई तथा अच्छी जानकारी हासिल करने में बहुत अच्छा समय बीतेगा। किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा, जिससे राहत महसूस होगी। युवा वर्ग को अपनी पहली आय मिलने से बहुत अधिक खुशी महसूस होगी।
सिंह– पिछले कुछ समय से रुके हुए कामों में गति आएगी। बच्चों की समस्याओं के समाधान में आपका सहयोग उनके लिए बहुत ही सही रहेगा। घर की व्यवस्था सही बनी रहेगी। राजनीतिक व सामाजिक दायरे को बढ़ाना फायदेमंद रहेगा।
कन्या– समय और भाग्य दोनों आपके लिए अनुकूल बने हुए हैं। आत्मविश्वास और आत्मबल मजबूत रहेगा। समाज में आपकी मौजूदगी रहेगी तथा संपर्क भी बढ़ेगा, जो कि भविष्य में आपके व्यवसाय के लिए भी फायदेमंद रहेगा।
तुला– आज किसी खास काम के पूरा होने से तनाव और थकान से राहत मिलेगी। कुछ अनुभवी लोगों के साथ में आपको सकारात्मक अनुभव सीखने को मिलेंगे। संपत्ति से संबंधित किसी भी काम को पूरा करने के लिए सही समय है। युवाओं को अपने करियर से संबंधित सुखद समाचार मिलेगा।
वृश्चिक– परिवार के लोगों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा तथा बच्चों का भी सही सहयोग बना रहेगा। जमीन से संबंधित कामों में अगर निवेश करने की कोई योजना चल रही है, तो तुरंत उस पर काम करें। परिस्थितियां अनुकूल हैं।
धनु– आज ग्रहों की स्थिति आपके लिए कुछ खास परिस्थितियां बनाने वाली है। सकारात्मक सोच वाले लोगों के संपर्क में रहने का मौका मिलेगा। जीवन स्तर को सुधारने के लिए सिद्धांतवादी तथा बड़ा नजरिया भी रखेंगे।
मकर– आपको अपनी मेहनत और योग्यता का भरपूर लाभ मिलेगा। अपने बहुत से महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल रहेंगे। लेकिन व्यस्तता की वजह से घर पर ज्यादा समय भी नहीं दे पाएंगे। हालांकि परिवार के लोगों का पूरा सहयोग बना रहेगा। हर बात को गहराई से समझना आपका खास गुण रहेगा।
कुंभ– निजी जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज बाहरी गतिविधियों को टालकर घर पर ही अपनी वित्तीय योजनाओं से संबंधित कामों पर ध्यान दें। आपके काम पूरे होंगे। किसी भी तरह के शुभ आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना खुशी देगा।
मीन– प्रभावशाली तथा अनुभवी लोगों के साथ मुलाकात के मौकों को न छोड़ें, क्योंकि यह संपर्क आपके लिए कई अच्छे मौके भी देंगे। अपना दबदबा बनाए रखने के लिए समय अनुकूल है। संपत्ति से संबंधित कोई काम भी आज पूरा हो सकता है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




