आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मिलने-जुलने का कार्यक्रम बन सकता है। आपसी मुलाकात से खुशी मिलेगी। खर्चे ज्यादा होने से दुख भी नहीं होगा। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को आज खुशखबरी मिलने की संभावना है।
वृष- दोस्तों या सहयोगियों के साथ फोन पर कोई महत्वपूर्ण बात होगी, जिससे आपको अपनी किसी समस्या का हल भी मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई रुका हुआ मामला भी हल हो सकता है। आलस छोड़कर चुस्त और दुरुस्त बने रहें।
मिथुन- आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। कुछ समय अपने मनपसंद कामों के लिए भी जरूर निकालें। इससे आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा और तोहफों का आपसी लेन-देन सबको खुशी देगा।
कर्क- परिवार में आपसी तालमेल रहने से माहौल खुशनुमा और अच्छा होगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या को हल करने में भी आपका बेहतरीन योगदान रहेगा। वाहन या संपत्ति से जुड़ी कोई खरीद-बिक्री होना भी संभव है।
सिंह- कहीं पैसा उधार दिया हुआ है, तो उसकी वसूली करने के लिए अच्छा समय है। इस समय लोगों से सलाह लेने के बजाय अपने दिल की आवाज को सुनें, आपको जरूर सही राह मिलेगी और फैसला लेने में भी आसानी होगी।
कन्या- घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। कोई भी काम करने से पहले दिमाग के बजाय दिल की बात सुनें। आपकी अंतरात्मा आपको अच्छी समझ और सोचने-समझने की क्षमता देगी।
तुला- इस समय कुछ सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रति आपका योगदान समाज में आपको नई पहचान देगा। आप परिवार और व्यवसाय के बीच बेहतर तालमेल बिठाकर रखेंगे। व्यस्तता के बावजूद सभी काम आसानी से पूरे होते जाएंगे।
वृश्चिक- कोई महत्वपूर्ण काम रुका हुआ है, तो आज उसके हल होने की पूरी संभावना है। कुछ समय आध्यात्मिक या धार्मिक गतिविधियों में बिताने से सुकून और शांति मिलेगी। राजनीतिक संपर्क भी बढ़ेंगे। आपका सिद्धांत वाला नजरिया आपके लिए सम्मानजनक स्थितियां पैदा करेगा।
धनु- कोई तनाव चल रहा है, तो बातचीत के माध्यम से कई मामलों का हल और समाधान मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी हासिल होगी। पारिवारिक व्यवस्था को भी सही बनाए रखने में आपकी कोशिश कामयाब रहेगी।
मकर- ग्रह-नक्षत्र सकारात्मक बने हुए हैं। रुके हुए कामों में तेजी आएगी। साथ ही, प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात से लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, जिससे आपकी काम करने की क्षमता में भी सुधार आएगा। किसी समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।
कुंभ- किसी धार्मिक संस्था के प्रति तन और मन से सहयोग करना आपको खुशी देगा। मानसिक सुकून भी बना रहेगा। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। अगर संपत्ति खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, तो किसी अनुभवी से सलाह लेना आपको सही मार्गदर्शन देगा।
मीन- दिन का कुछ समय अपने मनपसंद और महत्वपूर्ण कामों में भी बिताने से शारीरिक और मानसिक थकान से राहत मिलेगी और आप फिर से ऊर्जावान महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका झुकाव रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े अच्छे परिणाम मिलने से सुकून और राहत मिलेगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




