देश
PM मोदी ने नवरात्रि के पहले दिन देशवासियों को दी शुभकामनाएं

देशभर में भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगे शारदीय नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने नवरात्रि को “साहस, संयम और संकल्प” की भावना से जुड़ा पर्व बताया।
मां शैलपुत्री की आराधना का दिन- नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए मंगलकामनाएं करते हुए कहा कि माता शैलपुत्री का आशीर्वाद सबके जीवन में सौभाग्य और आरोग्य लेकर आए।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




