धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– कुछ समय अपनी रुचि के कामों के लिए भी जरूर निकालें। इससे मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ फोन या इंटरनेट के माध्यम से मेल-मिलाप सुकून देगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सुविधा होगी। आज आपकी सकारात्मकता आपको हर काम में आगे रखेगी और आप एक बेहतरीन दिन का आनंद लेंगे।

वृष– कोशिश करें कि आज अधिकतर काम दिन के पहले भाग में संपन्न हो जाए। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बनी रहेगी। किसी खास रिश्तेदार द्वारा आपको उपहार स्वरूप मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी, जिससे खुशी भरा माहौल रहेगा।

मिथुन– व्यस्त दिनचर्या से हटकर जिंदगी में नयापन लाने के लिए अपनी रुचि के कार्यों में समय बिताएं। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। कहीं से रुकी हुई पेमेंट आने की वजह से खुशियों में और अधिक इजाफा होगा। किसी मित्र से महत्वपूर्ण मुलाकात हो सकती है।

कर्क– प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे तथा कार्यभार भी बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी सही दिशा में प्रयास करें तो बेहतरीन सफलता मिल सकती है। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे।

सिंह– आज दिन बहुत ही व्यस्तता भरा रहेगा। साथ ही पारिवारिक सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग में भी मधुर समय व्यतीत होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु आय के साधन भी बने रहने से तनाव नहीं रहेगा।

कन्या– आज दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर बिताएं, इससे चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। और वर्तमान गतिविधियों पर अच्छी तरह अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे।

तुला– अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से पूरा करने का प्रयास करें, इससे आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें। नजदीकी मित्रों का बेहतरीन योगदान मिलेगा। जो लोग आपके खिलाफ थे, वह आपके पक्ष में आएंगे।

वृश्चिक– दिन सुखद व्यतीत होगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने के बाद लाभदायक योजनाएं भी बनेंगी। ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मजबूत होंगे। कोई रुका हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की बेहतरीन संभावना है।

धनु– भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से अपने कार्यों को पूरा करें। समाज और निकट संबंधियों के बीच आपका वर्चस्व बना रहेगा। साथ ही आप अपनी सूझबूझ और योग्यता से किसी मुश्किल कार्य को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे।

मकर– आज ग्रह गोचर आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रहा है। सिर्फ अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आप अपनी योग्यता व काबिलियत के बल पर घर तथा समाज में सम्मानित स्थान प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को भी आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से सुकून प्राप्त होगा।

कुंभ– पिछले कुछ समय से चल रहे किसी तनाव से राहत मिलेगी तथा अपने कार्यों में भी ध्यान दे पाएंगे। सोसाइटी में या सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों की एडमिशन को लेकर चल रही समस्या का समाधान निकलेगा।

मीन– पिछले कुछ समय से आप जिस विशेष कार्य के प्रति प्रयासरत थे, आज उस लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय है। घर की देखभाल तथा पारिवारिक लोगों के साथ भी काफी समय व्यतीत होगा। आपकी उम्मीद तथा आशाएं कामयाब होगी। कुछ समय खुद के साथ भी बिताना चाहिए।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!