टॉप न्यूज़

रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं एलोवेरा जेल

मिलेंगे कई फायदे

पुराने समय से एलोवेरा को सुंदरता और स्वास्थ्य का खज़ाना माना जाता रहा है। इसकी पत्तियों में मौजूद पारदर्शी जेल न सिर्फ बालों के लिए फायदेमंद है, बल्कि त्वचा की कई समस्याओं को भी दूर करने में कारगर साबित होता है। खासतौर पर अगर इसे रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाया जाए, तो इसके असर कई गुना बढ़ जाते हैं।

रात में एलोवेरा जेल लगाकर सोने के हैं कई फायदे

रात में हमारी त्वचा रिपेयर मोड में रहती है। ऐसे में अगर आप फेस वॉश करने के बाद अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल की हल्की परत लगाते हैं, तो यह त्वचा की गहराई तक जाकर उसे रिपेयर करने में मदद करता है। एलोवेरा में मौजूद विटामिन C, E और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व स्किन को भीतर से पोषण देते हैं और उसे हेल्दी बनाते हैं।

नेचुरल मॉइस्चराइज़र

अगर आपकी त्वचा ड्राई और बेजान हो गई है, तो एलोवेरा जेल आपके लिए नेचुरल मॉइस्चराइज़र का काम कर सकता है। यह स्किन को हाइड्रेट करता है और रूखेपन को कम कर उसे मुलायम बनाता है। वहीं, जिन लोगों को एक्ने या पिंपल्स की समस्या रहती है, उनके लिए भी यह बेहद फायदेमंद है। एलोवेरा में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और सूजन कम करते हैं।

एलोवेरा जेल में पाए जाते हैं एंटी-एजिंग गुण

इसके अलावा, एलोवेरा जेल में एंटी-एजिंग गुण भी पाए जाते हैं, जो झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से रात में इसका इस्तेमाल करने से स्किन की इलास्टिसिटी बनी रहती है और बुढ़ापे के लक्षण देर से दिखाई देते हैं।

एलोवेरा जेल के उपयोग से चेहरा नैचुरली ग्लो करता है और त्वचा पर एक ताजगी भरी चमक आती है। हालांकि, बेहतर नतीजे पाने के लिए बाजार में मिलने वाले उत्पादों की बजाय ताज़े पौधे से निकाला गया फ्रेश एलोवेरा जेल इस्तेमाल करना सबसे अच्छा माना जाता है।

ध्यान रखें कि किसी भी नए प्रोडक्ट की तरह एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट ज़रूर करें, ताकि एलर्जी या जलन जैसी समस्या से बचा जा सके। नियमित रूप से रात में इसका उपयोग आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देकर स्वस्थ, मुलायम और जवां बनाए रख सकता है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!