धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– ग्रह स्थिति लाभदायक है। संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो उसे सुलझाने का उचित समय है। आपको अपनी मेहनत और कार्यप्रणाली के बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। विद्यार्थियों को भी शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी। आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। सामाजिक व व्यक्तिगत पहचान बनेगी। पुरानी मेहनत का शुभ फल मिलेगा।

वृष– परिवार से संबंधित कोई लाभदायक सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश करने की कोई योजना बन रही है तो तुरंत उस पर अमल करें। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। मेहनत और लगन से आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। वरिष्ठ लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

मिथुन– कोई मन मुताबिक कार्य बनेगा तथा सामाजिक सक्रियता भी बनी रहेगी। यह समय आत्म अवलोकन तथा आत्म मंथन करने का है। इससे आपको मन में चल रहे कई प्रश्नों का समाधान मिलेगा। किसी योजना को कार्य रूप देने का भी अनुकूल समय है। आपकी बुद्धि और वाणी से कार्य बनेंगे। धन लाभ के योग हैं।

कर्क– आज परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। यह निर्णय सकारात्मक ही रहेंगे। साथ ही पिछले कुछ समय से चल रहे गिले-शिकवे को दूर करने का अनुकूल समय है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई पर लगा रहेगा। बड़ों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। सामाजिक व पारिवारिक मान-सम्मान बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

सिंह– व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी। सभी कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न भी हो जाएँगे, जिससे थकान के बावजूद खुशी मिलेगी। सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में आपका रुझान रहेगा। खुद को ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। भाग्य का सहयोग मिलेगा। प्रगति के योग हैं।

कन्या– अपनी दिनचर्या में कुछ नयापन अथवा बदलाव लाने से आप प्रफुल्लित महसूस करेंगे। किसी व्यक्तिगत समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएँगे। राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। धन लाभ के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

तुला– घर में संबंधियों का आगमन होगा तथा चल रहे गिले-शिकवे भी दूर होने से संबंध मजबूत होंगे। पिछली गलतियों से सीख कर आप वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। आत्म मनन और चिंतन द्वारा कई समस्याओं का हल भी निकालने में सफल रहेंगे। धन लाभ के योग हैं। मानसिक शांति रहेगी।

वृश्चिक– काफी समय से चल रही व्यस्ततम दिनचर्या से राहत पाने के लिए मित्रों तथा संबंधियों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे। इससे आप बहुत ही खुश और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर और एकाग्र रहेंगे। मेहनत का शुभ फल मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

धनु– आज का दिन घर की देखरेख और खरीदारी आदि में ही व्यतीत हो जाएगा। विशिष्ट लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। किसी खास नतीजे पर भी पहुँचेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं।

मकर– बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। उनका मान-सम्मान व आदर बनाए रखें। घर में धार्मिक कार्य संबंधी पूजा पाठ संपन्न हो सकता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी।

कुंभ– आज दिन कुछ विशेष रहेगा। खास लोगों से मुलाकात के अवसर बनेंगे। मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों द्वारा कुछ ऐसी जानकारी मिलेगी, जिससे आपके काम आसान हो जाएँगे। महिलाएं अपने व्यक्तिगत कार्यों पर केंद्रित रहेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मेहनत का शुभ फल मिलेगा।

मीन– रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने के लिए बाहरी गतिविधियों में रुचि लेंगे। इससे सामाजिक संस्थाओं में भी आपकी विशेष पहचान बनेगी। पैसा फँसा हुआ है, तो उसका तकाजा करने का अनुकूल समय है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मेहनत का शुभ फल मिलेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!