आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– यदि आपकी कोई दिली इच्छा लंबे समय से अटकी हुई है, तो आज उसे पूरा करने की दिशा में कदम उठाएं। आपकी प्रतिभा और योग्यता का सामाजिक गतिविधियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। स्थान परिवर्तन या स्थान से जुड़ी कोई योजना भी आज कार्य रूप में परिणित हो सकती है।
वृष– योजनाओं को साकार करते समय ध्यान रखें कि मेहनत के बल पर ही महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग भी बना रहेगा। भाई-बहनों के आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
मिथुन– दिन की शुरुआत अच्छी होगी। समान विचारधारा के लोगों से मेल-मिलाप नई ऊर्जा देगा। लक्ष्य हासिल करने में भाइयों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेगा।
कर्क– आज किसी विशेष कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। लोग आपकी काबिलियत के कायल होंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कार्यवाही चल रही है, तो उससे संबंधित काम आसानी से संपन्न हो सकता है।
सिंह– रूटीन की कुछ गतिविधियां स्थगित रखकर वित्तीय योजनाओं पर अधिक ध्यान दें। लाभदायक स्थिति बनी हुई है। मित्रों और परिवार के साथ मनोरंजन में समय अच्छा बीतेगा और आप रिलैक्स महसूस करेंगे।
कन्या– आपके द्वारा लिया गया कोई खास निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है। इसलिए किसी भी कार्य से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करें, उचित परिणाम मिलेंगे। धर्म और अध्यात्म में आस्था बनी रहेगी।
तुला– आप अपने अंदर गजब का आत्मविश्वास महसूस करेंगे और हर परिस्थिति में काम पूरा करने की क्षमता रहेगी। समाज और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशेष प्रयोजन से यात्रा संभव है।
वृश्चिक– पठन-पाठन और रुचि के कार्यों में समय बिताने से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जिन कामों के लिए आप मेहनत कर रहे थे, उनका शुभ फल उम्मीद से अधिक मिल सकता है। रुकी हुई पेमेंट वापस मिलने की संभावना है।
धनु– सकारात्मक रहकर ऊर्जा को संचित रखने का प्रयास सफल रहेगा। दूसरों की मदद और सहयोग में आपका योगदान रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। फाइनेंस से जुड़ी योजनाएं सफल रहेंगी। विद्यार्थियों को करियर से संबंधित खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।
मकर– अपनी गलतियां स्वीकार कर उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना तरक्की देगा। दैनिक काम व्यवस्थित ढंग से निपटाने पर आप जरूरी कार्यों के लिए समय निकाल लेंगे। पिछले कुछ समय से चली आ रही चिंता से राहत मिलेगी।
कुंभ– कुछ दिक्कतें रहेंगी, पर आप अपनी योग्यता और मेहनत से परिस्थितियों को अनुकूल बना लेंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में नई योजना को आगे बढ़ाने का अच्छा समय है। धर्म-कर्म और अध्यात्म में रुचि व्यवहार को सकारात्मक बनाएगी।
मीन– किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात आपको नई दिशा दे सकती है। शुभ समाचार मिलने से मन का बोझ हल्का होगा। धर्म-कर्म में समय देने से आत्मिक सुकून मिलेगा और आप काम बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




