आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- सकारात्मक रहकर काम करें। रोजमर्रा की थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय रचनात्मक और मनोनुकूल काम के लिए भी जरूर निकालें। इससे मानसिक सुकून मिलेगा और आप रिलैक्स महसूस करेंगे। घर के रखरखाव से जुड़े कार्यों में योगदान देने से व्यवस्था भी बेहतर बनी रहेगी।
वृष– लाभकारी समय है। उद्देश्य की पूर्ति होगी और अनुभवी लोगों के साथ रहकर बहुत कुछ बेहतर सीखने को मिलेगा। आज दौड़-धूप अधिक रहेगी, पर सफलता की खुशी में थकान हावी नहीं होगी। अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
मिथुन– जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करें। नजदीकी संबंधों का स्नेह मिलेगा और उनकी बातों का अनुसरण करने से आपकी समस्या भी सुलझ सकती है। आय की स्थिति बेहतर रहेगी। किसी धार्मिक स्थल पर कुछ समय बिताना आपको शांति और मानसिक सुख देगा।
कर्क– किसी भी असमंजस की स्थिति में भाई या मित्र की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ नया करने की सोचेंगे और सफल भी होंगे। फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियों में की गई मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे।
सिंह– प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के लिए समय अनुकूल है। घर में भी सकारात्मक वातावरण रहेगा। आप अपनी जीवनशैली को और प्रभावशाली बनाने का प्रयास करेंगे। रुकी हुई या उधार दी हुई रकम/पेमेंट हासिल करने के प्रयास सफल हो सकते हैं।
कन्या– इस समय ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं, इनका भरपूर सहयोग मिलेगा। नए-नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे और ये संपर्क लाभदायक भी रहेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने की पूरी संभावना है।
तुला– परिस्थितियां अनुकूल हैं। दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या की रूपरेखा बना लें, इससे मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें। जो लोग आपके खिलाफ थे, उनकी नाराजगी दूर होगी और वे आपके पक्ष में आ सकते हैं।
वृश्चिक– अपने मनमुताबिक रुचियों में कुछ समय जरूर बिताएं। इससे खुशी मिलेगी और भीतर नई ऊर्जा महसूस करेंगे, साथ ही अपने काम भी बेहतर तरीके से कर पाएंगे। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे।
धनु– अपने व्यक्तित्व और कार्य क्षमता में निखार लाने की कोशिश का सुखद परिणाम आज दिखाई देगा। बच्चों से जुड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय बड़े बुजुर्गों की सलाह सहायक रहेगी और कई काम भी पूरे होंगे।
मकर– किसी महत्वपूर्ण योजना को लागू करने के लिए आज का दिन बहुत उत्तम है। पिछली कुछ कमियों से सीखकर दिनचर्या में उचित परिवर्तन लाएं। अतिरिक्त आय का कोई साधन भी बन सकता है। बिगड़े हुए संबंध सुधरेंगे।
कुंभ– आसपास के लोगों के संपर्क में रहें और सहयोगात्मक व्यवहार रखें। इससे मान-सम्मान बना रहेगा और मनोबल मजबूत होगा। बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से मन में खुशी रहेगी।
मीन– दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। कोई मनवांछित काम पूरा होने से मन में सुकून रहेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। संतान के विवाह से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है। शाम को किसी रिश्तेदार के यहां जाने का प्रोग्राम बन सकता है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




