आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- आज कुछ खास लोगों के साथ मुलाकात होगी तथा किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशवरा होने से कोई समाधान भी मिलेगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी जो मामले पिछले काफी समय से लंबित थे, उन पर आज काम करने का उचित समय है।
वृष- पिछले कुछ समय से चली आ रही किसी समस्या का निदान मिलने वाला है। अपने काम के प्रति बहुत अधिक जागरूक रहना और एकाग्रता रखना आपको सफलता देगा। अनुभवी लोगों के संपर्क में रहें। इससे आपकी विचारधारा भी बदलेगी।
मिथुन- व्यस्तता के बावजूद आप अपने परिवार और संबंधियों के लिए समय निकाल लेंगे। आपकी कार्यकुशलता से उम्मीद के अनुरूप लाभ भी होगा। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उत्तम समय है। परिस्थितियां अनुकूल होती जाएंगी।
कर्क- आज आप दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति रखने से संपर्क दायरा बढ़ेगा। घर की देखरेख और व्यवस्था बनाए रखने में दिन व्यतीत होगा। विद्यार्थी अपने किसी लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।
सिंह- आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य होने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। कोई सुखद समाचार भी मिलेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर और एकाग्र चित्त रहेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
कन्या- आज ग्रह स्थिति आपको अप्रत्याशित रूप से लाभ देने वाली है। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मसला चल रहा है तो आज उसका फैसला आपके हक में हो सकता है। किसी राजनैतिक व्यक्ति से आपको उपलब्धि हासिल होने वाली है।
तुला- ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। घर के वरिष्ठ लोगों के सहयोग और मार्गदर्शन में कोई विशेष समस्या हल होगी। घर में विवाह योग्य सदस्यों के लिए उचित रिश्ता आ सकता है। किसी जरूरतमंद संबंधी की मदद करने से आपको आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा।
वृश्चिक- अपनी दिनचर्या में कुछ नयापन लाने के लिए आप कुछ विशेष योजनाएं बनाएंगे। साथ ही समय नजदीकी मित्रों के साथ मनोरंजन संबंधी आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
धनु- ग्रह स्थिति और भाग्य आपके पक्ष में है। अपने संपर्क सूत्र को और अधिक मजबूत करें। कोई राजनीतिक उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। जिससे समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा, साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। सगे संबंधियों का सहयोग और स्नेह आपके ऊपर बना रहेगा।
मकर- कुछ समय से चली आ रही परेशानी का आज समाधान मिलेगा। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको किसी भी परिस्थिति में सामंजस्य रखने में मदद करेगा। बच्चों का ध्यान भी अपनी पढ़ाई की तरफ लगा रहेगा। कोई यात्रा का प्रोग्राम कैंसिल होने से राहत मिलेगी।
कुंभ- परिवार के साथ विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श होंगे, जो कि घर और व्यवसाय दोनों के लिए ही बेहतर साबित होंगे। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आपको सशक्त महसूस करेंगे। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
मीन- पिछले कुछ समय से किसी के साथ चल रहे खराब संबंध में सुधार आएगा। अगर कहीं निवेश करने की योजना है तो उसे क्रियान्वित करने का बेहतर समय चल रहा है। आपके आत्मविश्वास को भी बल मिलेगा। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना आपके हित में ही रहेगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




