धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- प्रकृति के संकेतों को समझने का प्रयास करें। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। आपको उचित समय पर उचित समाधान मिलता जाएगा। धर्म-कर्म तथा आध्यात्मिक मामलों में भी रुचि बनी रहेगी। जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा।

वृष- किसी नवीन योजना को कार्य रूप देने से बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। चुनौतियों को स्वीकारे और क्रिएटिव रहें। किसी नजदीकी संबंधी का सहयोग भी मिलेगा। अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

मिथुन- इस समय कोशिश करने पर आपके मनचाहे कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो सकते हैं। नई-नई ज्ञानवर्धक जानकारियों को हासिल करने में रुचि बनी रहेगी। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों को भी आप निभा लेंगे।

कर्क- घर में नजदीकी संबंधों की आवाजाही रहेगी, साथ ही विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा। कोई भी काम करने से पहले अपनी अंतरात्मा की आवाज को जरूर सुनें, आपको अवश्य ही अच्छी सूझबूझ तथा सोच-विचार की क्षमता प्रदान होगी।

सिंह- पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से मुक्त मिलेगी। किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में बहुत अधिक प्रसन्नता व उमंग रहेगी। अपने अंदर भरपूर ऊर्जा को महसूस करेंगे। कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है।

कन्या- दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की रूपरेखा बना लें। आज कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है। घर में कुछ समय से चल रही गलतफहमियां आपकी मध्यस्थता से हल हो जाएंगी।

तुला- परिवार में चल रही किसी समस्या का निवारण करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। आपका अपने काम के प्रति पूर्ण समर्पण कई कामों को हल करने में सक्षम रहेगा। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा।

वृश्चिक- कुछ खास लोगों से मेल-मुलाकात होगी और घर के बदलाव संबंधी विषयों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। बच्चों को आपके मार्गदर्शन में कोई विशेष सफलता हासिल हो सकती है। खास तौर पर महिला वर्ग के लिए समय अनुकूल चल रहा है।

धनु- आज आपको कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है। इसलिए व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं तथा अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग को अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही सकारात्मक बनी हुई हैं।

मकर- रुके हुए कार्यों में गति आएगी और मतलब निकालने के लिए थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। कोई प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त का प्लान बन रहा है तो उस पर अमल करने का अनुकूल समय है। परिवार तथा समाज दोनों जगह उचित मान-सम्मान बना रहेगा।

कुंभ- दिन काफी संतोषजनक व्यतीत होगा। नजदीकी संबंधियों और मित्रों के साथ मेल-मिलाप और वार्तालाप का दौर बना रहेगा। उपहारों का भी आदान-प्रदान रहेगा। किसी की सलाह पर विश्वास करने की बजाय खुद के निर्णय लेना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।

मीन- बहुत दिनों के बाद घर में नजदीकी मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशी महसूस करेंगे। तथा किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार-विमर्श होगा। कोई मन मुताबिक कार्य पूरा हो जाने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!