
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले एक महीने से ब्रेन स्ट्रोक और किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। झारखंड आंदोलन की आत्मा माने जाने वाले शिबू सोरेन न सिर्फ एक राजनेता, बल्कि एक विचारधारा के प्रतीक थे।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




