टॉप न्यूज़

जालंधर में बड़ा सड़क हादसा

हाईवे पर पलटा पिकअप ट्रक, 3 लोगों की हुई मौत

जालंधर के फिल्लौर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फिल्लौर हाईवे पर स्थित शहनाई रिजॉर्ट के पास हुआ, जब टाइल्स और मार्बल से भरा एक पिकअप ट्रक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया।

पिकअप ट्रक में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें कुछ मजदूर छत और केबिन पर बैठे हुए थे। हादसे के दौरान ट्रक के पलटने से छत पर बैठे मजदूर सड़क पर गिर गए और उन पर टाइल्स और मार्बल की भारी स्लैब्स गिर गईं, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी चार घायलों में से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

फिल्लौर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया चल रही है।

प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि ट्रक में ओवरलोडिंग थी और छत पर मजदूरों को बैठाना भी एक बड़ी लापरवाही थी। पुलिस ने ट्रक चालक के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!