देश

सड़क हादसे में युवक की मौत

ट्रैक्टर के पीछे लगे हैरो से टकराई बाइक, दोस्त की हालत गंभीर

करनाल के मूनक में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक बाइक पर सवार था। युवक की बाइक आगे चले रहे ट्रैक्टर के पीछे लगे हैरो में फंस गई। जिससे हादसा हो गया और युवक की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठा युवक दोस्त गंभीर रूप से घायल हुआ है।

राहगीरों ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही परिजन और पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच–पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

मूनक थाना पुलिस को शिकायत देते हुए मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा अपने फुरलक गांव निवासी दोस्त के साथ बालपबाना दवाई देने गया था। वापसी में उसकी टक्कर ट्रैक्टर के पीछे लगे हैरो से हो गई। हादसे में युवक की दोनों टांगे कट गई, साथ ही युवक की छाती में भी गहरी चोट आई थी।

जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी अतिरिक्त सहायक निरीक्षक संदीप ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!