टॉप न्यूज़

पंजाब में फिर बरसेंगे बादल

अगले 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

पंजाब में मानसून सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने मंगलवार (23 जुलाई) के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे जिलों में, खासकर पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह 8:30 बजे तक पंजाब के 29 स्थानों पर बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई थी। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की भी आशंका है। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

अगले तीन दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

24 जुलाई (बुधवार)

11 जिलों – पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में 25-50% क्षेत्र में मध्यम बारिश संभव।

25 जुलाई (गुरुवार)

पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना।

26 जुलाई (शुक्रवार)

राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

 

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!