धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज आपकी ग्रह स्थिति मजबूत बनी हुई है। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजना बनाकर काम पूरा करने में मदद करेगी। सामाजिक या सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी आपका अच्छा योगदान रहेगा। आपके अच्छे संपर्क भी बनेंगे।

वृष– आज ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। आपका कोई खास काम पूरा होगा, बस अपनी योग्यता और प्रतिभा पर विश्वास बनाए रखें। कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन किसी पारिवारिक बड़े सदस्य द्वारा आपको सही सलाह भी मिल जाएगी।

मिथुन– घर-परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखने तथा देखभाल करने में आपका ज्यादातर समय बीतेगा और भविष्य संबंधी कोई योजना भी बनेगी। आपकी किसी परेशानी में आपके दोस्त आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे और आपकी समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

कर्क– घर की व्यवस्था को अनुशासित और बेहतरीन बनाने के लिए आपके प्रयास सराहनीय रहेंगे। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। इससे बहुत सी परेशानियों का हल आप खुद ही निकाल लेंगे।

सिंह– सामाजिक या सोसाइटी संबंधी मीटिंग में आपका खास योगदान रहेगा तथा आपके द्वारा रखी गई बात की तारीफ मिलेगी। किसी नई जानकारी को सीखने में भी समय बीतेगा। संतान की तरफ से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कन्या– प्रभावशाली संपर्क बनेंगे तथा लंबे समय से चल रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। संपत्ति संबंधी विवाद हल करने में घर के किसी बड़े सदस्य की सलाह अवश्य लें। विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी आ सकती है।

तुला- अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। अपनी प्रतिभा और योग्यता को साबित करने का मौका मिलेगा, इससे आपको नई ऊर्जा भी महसूस होगी। घर-परिवार तथा व्यवसाय में सही तालमेल बना रहेगा। घर में रिश्तेदारों की भी आवाजाही रहेगी।

वृश्चिक– ग्रह स्थिति बहुत ही उत्तम बनी हुई है। आप जो काम सोचेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में भी आपका समय बीतेगा। विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों की रुकावटें हल होंगी।

धनु– बच्चों के भविष्य से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलने से घर में सुखद माहौल बनेगा। किसी भी योजना पर काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें, इससे आप कोई बड़ी गलती होने से बच सकते हैं। दोपहर बाद परिस्थितियां बहुत ही अच्छी रहेंगी।

मकर– आपका बहुत सोच-समझकर निर्णय लेना और कोशिश करके ज्यादातर काम खुद ही निपटाना आपका खास गुण बन रहा है। आपके स्वभाव में आया हुआ सकारात्मक बदलाव आपको अध्यात्म और ईश्वरीय शक्ति से जोड़ रहा है। आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए अपनी आंतरिक उपलब्धियों को भी हासिल करने का प्रयास करेंगे।

कुंभकोई खास निर्णय लेने जा रहे हैं, तो किसी अनुभवी से सलाह लेने पर आपको मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करनी पड़ सकती है और ऐसा करके आपको मानसिक सुकून ही मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई काम अटका हुआ है, तो वह भी हल हो सकता है।

मीन– मन और दिमाग का संतुलन रखना आपको निर्णय लेने में मदद करेगा। दूसरों की जरूरतों का ध्यान रखते समय बजट का भी ध्यान रखें। इससे निश्चित ही आप कामयाब होंगे। रिश्तेदारों के साथ भी संबंधों में और अधिक मिठास आएगी।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!