टॉप न्यूज़

Sensex और Nifty में उतार-चढ़ाव के बाद दिखी मजबूती

सप्ताह की शुरुआत घरेलू शेयर बाजारों के लिए मिली-जुली रही। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में शुरुआती गिरावट देखी गई, लेकिन प्रमुख बैंकिंग शेयरों में लिवाली के चलते बाजार ने जल्द ही रफ्तार पकड़ ली और दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 148.68 अंकों की गिरावट के साथ 81,609.05 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 67.55 अंक लुढ़ककर 24,900.85 पर आ गया था। हालांकि, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शानदार प्रदर्शन ने बाजार में भरोसा लौटाया और निवेशकों का मूड सकारात्मक हुआ।

बाजार बंद होने तक बीएसई सेंसेक्स 181.30 अंक चढ़कर 81,944.67 पर और एनएसई निफ्टी 36.75 अंक की बढ़त के साथ 25,009.10 पर पहुंच गया। बैंकिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी रही, जिसने बाजार को सहारा दिया।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) और बजाज फाइनेंस जैसी कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन और टीसीएस जैसे दिग्गज शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी मजबूती के साथ बंद हुए, जिससे घरेलू बाजार को भी सकारात्मक संकेत मिले। अमेरिकी बाजारों ने शुक्रवार को मिश्रित रुख दिखाया था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 374.74 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की, जिससे बाजार की धारणा को बल मिला।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!