आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- यह समय पूरी लगन से मेहनत करने का है। आप पूरी गंभीरता से उलझे हुए मामलों को सुलझा पाएंगे। आपके विनम्र स्वभाव से आपकी लोकप्रियता और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृष- यदि आपकी कोई पेमेंट रुकी हुई है, तो कोशिश करने पर वह टुकड़ों में मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा, और आपकी उपस्थिति विशेष रूप से सम्मानजनक मानी जाएगी।
मिथुन- यह समय आत्म-मंथन और आत्मनिरीक्षण करने का है। अपनी कुशलता और समझदारी से आप किसी भी काम में अच्छे नतीजे पा सकेंगे। ग्रहों की स्थिति आपको हर परिस्थिति का हल निकालने की शक्ति दे रही है।
कर्क- आज का दिन परिवार के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा, जिससे आप खुद को हल्का और सकारात्मक महसूस करेंगे। अपनी मेहनत और समझदारी से आप कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
सिंह- यदि आप किसी विशेष काम के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें आपको उचित सफलता मिलने वाली है। आप कई अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहेंगे। लोगों की बातों की परवाह न करके अपने कामों पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद होगा।
कन्या- पैसों से जुड़ी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी और इस समय कहीं निवेश करना फायदेमंद होगा। दूसरों से सलाह लेने की बजाय अपने मन की बात सुनें। इससे आप अपने कामों को बेहतरीन तरीके से पूरा कर पाएंगे। कोई खुशखबरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
तुला- आज कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। नई उम्मीदों और प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। अगर कोई कानूनी काम रुका हुआ है, तो आज किसी अधिकारी की मदद से उसके हल होने की संभावना है।
वृश्चिक- दिन भर कुछ न कुछ गतिविधियां होती रहेंगी। कुछ समय बड़े-बुजुर्गों और वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ भी जरूर बिताएं। उनके अनुभवों से आपको एक नई दिशा मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से संतुष्ट रहेंगे।
धनु- अपनी योग्यता और कार्य क्षमता को बेहतर बनाने का यह बेहतरीन समय है। किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से आपको राहत मिलेगी। लोगों की परवाह न करके अपने कामों पर ध्यान देना आपको नई उपलब्धि हासिल करवाएगा।
मकर- प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। इसके लिए विशेष रूप से प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में आपकी खास रुचि रहेगी और आपका निस्वार्थ योगदान समाज में मान-सम्मान बढ़ाएगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
कुंभ- आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और आप बहुत ही खुश और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लेने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। बाहरी गतिविधियों और लोगों से संपर्क बढ़ाने पर भी ध्यान दें।
मीन- यदि कहीं निवेश करने की योजना है, तो तुरंत उस पर काम करें, आपको निश्चित रूप से लाभ होगा। परिवार के सदस्यों की खुशी आपकी प्राथमिकता रहेगी और आप उनके साथ सुख-सुविधाओं और खरीदारी में समय बिताएंगे। इस महीने खर्च ज्यादा रहेगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




