टॉप न्यूज़

शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता रणजीत सिंह गिल के घर विजिलेंस की रेड

एक दिन पहले ही हुए थे भाजपा में शामिल

पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता और पंजाब के खरड़ से जाने-माने रियल एस्टेट कारोबारी रणजीत सिंह गिल के घर पर विजिलेंस विभाग ने छापा मारा। यह रेड उस समय हुई जब गिल के भाजपा में शामिल होने की खबर ने पहले ही राजनीतिक हलकों में चर्चा पैदा कर दी थी।

विजिलेंस विभाग ने गिल पर उनके पुलिस कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार और संपत्ति से अधिक आय के मामलों में जांच शुरू की है। विभाग ने आज सुबह मोहाली स्थित उनके निवास पर तलाशी अभियान चलाया।

छापेमारी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ज़ब्त किए गए हैं। हालांकि विजिलेंस विभाग ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!