आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- आज स्थिति बेहतर रहेगी। कुछ समय से मन में चल रहा कोई असमंजस खत्म होगा। अपने लिए कुछ नया करने की इच्छा भी मजबूत होगी। करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात होने पर किसी उलझे हुए मुद्दे का हल मिलेगा।
वृष- पेमेंट फंसा है, तो उसके लिए तकाजा कर सकते हैं। भावुकता की बजाय व्यावहारिक तरीके से अपने काम पूरे करें। इससे आप बहुत अच्छे तरीके से फैसला ले पाएंगे। विद्यार्थियों की किसी विषय से जुड़ी समस्या दूर हो जाएगी।
मिथुन- अपनी दिनचर्या में बदलाव और अनुशासन लाएं। जिस लक्ष्य को पाने के लिए आप काफी समय से कोशिश कर रहे थे, आज उसके अच्छे नतीजे हासिल करने का समय आ गया है। इसलिए कोशिश करते रहें और आशावादी बने रहें।
कर्क- परिवार के सदस्यों के साथ किसी खास मुद्दे पर बातचीत होगी और सही हल भी निकलेगा। काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार और दोस्तों के बीच मौज-मस्ती और मनोरंजन में भी समय बीतेगा।
सिंह- आज दिन का ज्यादातर समय पारिवारिक कामों में ही बीतेगा। बदलाव से जुड़ी गतिविधियां भी होंगी। अगर कोई निवेश से जुड़ी योजना बन रही है, तो तुरंत उस पर काम करें। पैसों के हिसाब से हालात अच्छे हैं।
कन्या- समय अच्छा है। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियां दूर होंगी और घर की मरम्मत से जुड़े कामों पर ध्यान जाएगा। अपने करीबी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी पुरानी योजना को लागू करने का सही समय है।
तुला- अनुभवी और सकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ भी कुछ समय जरूर दें। उनके अनुभव आपके लिए मददगार रहेंगे और मुश्किल हालात का सामना करने की भी हिम्मत बढ़ेगी। आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी और कुछ समय से चल रही समस्या का सही हल भी मिलेगा।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लिए अच्छी ग्रह स्थिति बन रही है। आपके काम अच्छी तरह से बनते जाएंगे। परिवार के लोगों के साथ शांति भरा समय बीतेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा। मनोरंजन से जुड़ी यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।
धनु- आज आपका किसी खास काम को पूरा करने में खास प्रयास रहेगा और इसमें काफी हद तक सफल भी होंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय बिताने से आपको शांति मिलेगी। जगह बदलने के लिए इच्छुक लोगों को कोई उम्मीद नजर आएगी।
मकर- आज किसी समाज सेवी संस्था या किसी प्रिय दोस्त की सहायता में समय बीतेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में भी आपकी रुचि बनी रहेगी। युवा लोग अपनी मेहनत के हिसाब से अच्छे नतीजे हासिल करेंगे और अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे।
कुंभ- फायदेमंद ग्रह स्थिति बनी हुई है। किसी भी परिस्थिति में आप अपना स्वाभिमान और आत्मबल कमजोर नहीं पड़ने देंगे। आर्थिक मामलों को और ज्यादा मजबूत बनाने की कोशिश करें। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।
मीन- आज समय मिला-जुला फल देगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण काम का बोझ मिल सकता है। दूसरों के प्रति अच्छा भाव रखने से आपका भी मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक संस्था के प्रति भी आपका सहयोग बना रहेगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




