टॉप न्यूज़
PGI को मिली तीन नई एंबुलेंस

जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एनजीओ ‘लाइफ लाइन’ ने आज तीन नई एंबुलेंस सेवाओं की शुरुआत की। ये एंबुलेंसें राउंड टेबल इंडिया और स्टाइलम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन पीजीआईएमईआर के कैरोंन ब्लॉक स्थित निदेशक कार्यालय में किया गया, जिसका उद्घाटन पीजीआई निदेशक डॉ. विवेक लाल ने किया।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




