आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- दिन काफी व्यस्त रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने से मन खुश रहेगा। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, जिससे आपसी मेलजोल बढ़ेगा और सबको खुशी मिलेगी।
वृष- आज आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं, जिससे आप बहुत ही सुकून और खुशी महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से आप अपने अंदर अद्भुत बदलाव भी महसूस कर रहे होंगे। अगर आज कोई मीटिंग तय है, तो पूरे आत्मविश्वास के साथ जाएं, आपको सफलता मिलेगी।
मिथुन- काफी समय से जिस काम के लिए कोशिश कर रहे थे, आज वह हल हो जाएगा और आप मानसिक रूप से भी सुकून महसूस करेंगे। कोई रुका हुआ पैसा भी हासिल हो सकता है। आपकी योजनाबद्ध और अनुशासित तरीके से काम करने की प्रणाली आपको सफलता देगी।
कर्क- खर्चों में संतुलन बनाकर रखने से निवेश से जुड़ी संभावनाएं बनेंगी। पिछले कुछ समय से चल रही पारिवारिक समस्याओं को धैर्य और संयम से सुलझाने में सक्षम रहेंगे। घर में बदलाव से जुड़े विषयों पर चर्चा हो सकती है।
सिंह- किसी पॉलिसी या प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने की योजना है, तो आज उससे संबंधित फैसला लेने का सबसे अच्छा समय है। घर के बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद बना रहेगा। कुछ समय धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में बिताएं। इससे आत्मिक और मानसिक शांति मिलेगी।
कन्या- आय और खर्च में समानता बनी रहेगी। अगर पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आपसी तालमेल से हल हो सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग लेना भी सही रहेगा। टैक्स से संबंधित कामों को भी आज पूरी तरह से निपटा लें।
तुला- अनुभवी लोगों के साथ किसी मुद्दे को लेकर बातचीत होगी। किसी खास समस्या का भी हल निकलेगा। युवा अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर पूरी तरह गंभीर और जागरूक रहेंगे। जगह में बदलाव को लेकर इच्छुक लोगों के लिए कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक- घर में कोई धार्मिक या मनोरंजन से जुड़े कामों की योजना बनेगी और घर में सकारात्मक व्यवस्था बनी रहेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपके भाग्य को मजबूत भी करेगा। उनका मान-सम्मान और आदर बनाए रखें। संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
धनु- दिन व्यवस्थित तरीके से बीतेगा। रचनात्मक कामों के साथ पढ़ने-लिखने में भी रुचि बढ़ेगी। मीडिया और सामाजिक गतिविधियों में भी अपना ध्यान केंद्रित रखें। इससे आपको नई-नई फायदेमंद जानकारियां मिलेंगी। विदेश से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है।
मकर- घर में सही व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी, जिसकी वजह से सभी परिवार के लोग अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। विद्यार्थियों को उच्च-अध्ययन और शोध में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। जीवन बहुत ही सहज और सरल लगेगा।
कुंभ- आज आपकी मेहनत और परिश्रम रंग लाएगी, जिससे आपमें आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी। अपनी योग्यता और क्षमता पर भी गर्व होगा। कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेगा।
मीन- तरक्की के अवसर मिलेंगे, काम का ज्यादा भार बढ़ेगा, लेकिन आप अपनी सकारात्मक सोच और योग्यता से बड़ी आसानी से संभाल भी लेंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में आपकी जीत संभव है। वित्तीय योजनाओं को पूरा करें।




