आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- आज लंबे समय से चल रही किसी चिंता और तनाव से राहत मिलेगी। आपकी परेशानियों के समाधान में नजदीकी संबंधी का उचित सहयोग भी मिलेगा। अगर घर के रखरखाव या बदलाव से जुड़ी कोई गतिविधि चल रही है, तो वास्तु सम्मत नियमों का इस्तेमाल करना सुख-शांति बढ़ाएगा।
वृष– विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों की कोई रुकावट दूर होने वाली है। युवाओं को करियर से जुड़ा मार्गदर्शन मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। मेहमाननवाजी में भी मस्ती भरा समय बीतेगा।
मिथुन– कोई भी काम करने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करना और रूपरेखा बनाना आपको निश्चित रूप से सफल करेगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू करने में सक्षम रहेंगे। नजदीकी संबंधियों और मित्रों के साथ गेट-टुगेदर होने से विशेष मुद्दों पर चर्चाएं भी होंगी।
कर्क– दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन लाभ के अवसर भी मिलेंगे। अनुभवी लोगों के सानिध्य में कोई निर्णय लेने में आसानी महसूस करेंगे। युवा अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर पूरी तरह गंभीर और सजग रहेंगे। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह– आज कोई खास समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। अपनी सूझबूझ और प्रयासों से आप कुछ ऐसे सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे कि खुद आपको अपने ऊपर फक्र महसूस होगा। समाज और नजदीकी संबंधियों के बीच आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
कन्या– धन प्राप्ति के अवसर बन रहे हैं। सिर्फ उन अवसरों को पहचानकर उनका लाभ उठाने की जरूरत है। समान विचारधारा के लोगों से मेल-मिलाप नई ऊर्जा देगा। विपरीत परिस्थितियों में भी घबराने के बजाय आप समस्या का हल ढूंढ लेंगे और कामयाब भी रहेंगे।
तुला– आज कुछ खास निर्णय होंगे, लेकिन कोई भी महत्वपूर्ण काम करने से पहले अपने परिवार के सदस्यों की सलाह जरूर लें। हिसाब-किताब के मामले में सतर्कता बरतना आपको किसी मुसीबत से बचा लेगा। महिलाएं घरेलू साजो-सामान की खरीदारी कर सकती हैं।
वृश्चिक– ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षमता में और निखार लाने की कोशिश का सुखद परिणाम आज मिलने वाला है। बच्चों से जुड़ी समस्या का भी समाधान मिलेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए सहायक रहेगी।
धनु– आज कड़ी मेहनत और परीक्षा का समय है, लेकिन अपनी कार्यक्षमता और वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में आप लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक गतिविधियों में भी अपना योगदान देने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी।
मकर– कोई रुकी हुई पेमेंट वापस मिल सकती है। इससे आर्थिक समस्या हल होगी और आपको अपने किसी प्रयास में भी विशेष सफलता मिलेगी। कुछ समय से मन में चल रहा द्वंद दूर होगा। अगर कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में हो सकता है।
कुंभ– दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कामों से जुड़ी योजना बना लें, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत अनुकूल हैं। आपके काम अपने आप बनने शुरू हो जाएंगे। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी।
मीन- इस समय ग्रह गोचर बहुत उत्तम है और आपके आत्मविश्वास व कार्यक्षमता को और बल दे रहा है। आज किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी संभव है। किसी सामाजिक उत्सव में सम्मानित होने का अवसर भी मिलेगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




