
इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने वाला है। यह एक खास और रोचक खगोलीय घटना है। रविवार को लगने वाला यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इसका वैज्ञानिक, ज्योतिष और धार्मिक दृष्टिकोण से महत्व है। वैज्ञानिक दृष्टि से, जब चंद्रमा, धरती और सूर्य के बीच आ जाता है, तब सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुँच पाती। इसे ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
ग्रहण कहां दिखाई देगा
यह ग्रहण मुख्य रूप से उत्तर और दक्षिण गोलार्ध के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, और सूर्य की रोशनी कुछ समय के लिए बाधित हो जाती है। इस बार यह ग्रहण न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और फिजी में देखा जा सकेगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें
सूर्य ग्रहण को सनातन धर्म में विशेष महत्व दिया गया है। इसे लेकर कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं
- ग्रहण के समय पवित्र नदी में स्नान करें।
- इसके बाद सूर्य देव की पूजा और अर्चना करें।
- धार्मिक मान्यता के अनुसार यह उपाय सभी बुरे प्रभावों को दूर करने में मदद करता है।सूतक काल में ये बातें ध्यान रखें
-पूजा-पाठ और शुभ कार्य न करें।
-केवल भगवान के नाम का जप करें।
-भोजन का सेवन न करें।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




