धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– कहीं फंसी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति कुछ हद तक बेहतर होगी। आपका सहज और उदार स्वभाव लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई से जुड़े कामों पर ध्यान केंद्रित रखेंगे। परिवार के साथ कोई मनोरंजक यात्रा भी हो सकती है।

वृष– इस समय निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और इनके मनमुताबिक नतीजे भी मिलेंगे। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से राहत मिलेगी। घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा। आपसी मेल-मिलाप से खुशनुमा माहौल रहेगा।

मिथुन– मिथुन राशि के लोग किसी भी माहौल में अच्छा तालमेल बनाकर रखेंगे। अपने सपने और योजनाएं साकार करने का अच्छा समय है। इसलिए अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। कई परेशानियों का समाधान मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में नियमितता बनी रहेगी।

कर्क– कुछ समय से चल रही अव्यवस्थित दिनचर्या में आज सुधार देखने को मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिताने और बातचीत करने से किसी खास मुद्दे का समाधान निकलेगा। संबंध मधुर होंगे। किसी मित्र से अच्छा उपहार मिलने की भी संभावना है।

सिंह– आज कामकाज का बोझ रोज की तुलना में ज्यादा रह सकता है, लेकिन चुनौतियां स्वीकार करने से आप सभी काम हल कर लेंगे और कुछ नया भी सीखेंगे। घर में खुशियों के संकेत मिलेंगे। नवीनीकरण या सुधार से जुड़े कामों पर भी विचार-विमर्श होगा।

कन्या– आज किसी अनुभवी व्यक्ति के माध्यम से पुराने मतभेदों और समस्याओं का समाधान होगा। अपनी कार्य क्षमता और योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए नौकरी या इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं।

तुला– प्रभावशाली लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे, जो फायदेमंद साबित होंगे। किसी पारिवारिक या सामाजिक मामले में आपके विचारों को विशेष महत्व दिया जाएगा। फंसा हुआ पैसा हासिल करने के लिए समय अच्छा है।

वृश्चिक– ईश्वर की कृपा से सुख-शांति भरा दिन रहेगा। दिल को छू लेने वाली कोई घटना हो सकती है। कोई रुका हुआ सरकारी मामला हल करने के लिए समय अच्छा है, इसलिए प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ाएं। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

धनु– पिछले कुछ समय से चल रही अव्यवस्थित दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी। इससे आप आर्थिक मामलों में ठोस और महत्वपूर्ण फैसले ले पाएंगे। अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर आज को बेहतर करने की कोशिश करेंगे।

मकर– मकर राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। कुछ अच्छे संपर्क स्थापित होंगे। दूसरों की समस्याएं और काम सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अपने कामों की तुलना में दूसरों की मदद करने में ज्यादा समय बीतेगा।

कुंभ– जीवन में शुभता के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। हर काम बहुत सोच-विचारकर करना आपको सफलता देगा। किसी मित्र की मदद से उलझे काम सुलझ जाएंगे। मानसिक रूप से भी सुकून महसूस करेंगे।

मीन– दिनचर्या व्यस्त रहेगी, लेकिन मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से सभी को खुशी मिलेगी। कोई बहुमूल्य वस्तु खरीदने की योजना है, तो आज फैसला लेना उचित रहेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!