आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– परिवार के सदस्यों की खुशी के लिए कुछ खर्च करना अच्छा रहेगा। युवा वर्ग अपनी पहली आय मिलने से बहुत प्रसन्न रहेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह घर के वातावरण को सुखद बनाए रखेगा। आप निवेश करने जैसी गतिविधियों में भी व्यस्त रहेंगे, जिससे भविष्य की योजनाएं मजबूत होंगी।
वृष– आज का दिन महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने के लिए बहुत ही उत्तम है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार उचित परिणाम अवश्य मिलेंगे। संतान द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की भी संभावना है।
मिथुन– व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता रहेगी, परंतु अपनी रुचि वाले कार्यों में भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। इससे आप स्वयं को सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। नजदीकी संबंधियों के साथ भी आपसी तालमेल उत्तम बना रहेगा। आज आपकी सक्रियता और उत्साह आपके आसपास के लोगों को भी प्रेरित करेगा। रचनात्मक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
कर्क– आज आप भरपूर मेहनत से हर एक कार्य को पूरा करने की योजना बना रहे हैं। आपकी लगन और मेहनत आपको उचित परिणाम भी हासिल करवाएगी। किसी नजदीकी मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ाएगा। मोबाइल या ईमेल द्वारा शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। यह दिन आपको आशा और आत्मविश्वास से भर देगा। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और चुनौतियों को स्वीकार करें। आपकी मेहनत जल्द ही रंग लाएगी।
सिंह– प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी से संबंधित यदि योजनाएं बन रही हैं, तो उससे संबंधित कोई कार्यवाही आज शुरू हो सकती है। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। पढ़ने वाले बच्चों को प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सहयोग मिलेगा। आपकी मध्यस्थता और सलाह आपके निकट संबंधी की समस्याओं को सुलझाने में काफी हद तक सक्षम हो सकती है। आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहने का है।
कन्या– ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आप अपनी सूझबूझ और योग्यता से महत्वपूर्ण कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। साथ ही रिश्तेदारों से संबंधित कोई विवाद सुलझने से रिश्तों में दोबारा मधुरता आएगी। आपके मन में चल रही दुविधाएं भी दूर होंगी। आपकी मेहनत और समझदारी आज आपको सफलता दिलाएगी। दूसरों के प्रति आपका अच्छा व्यवहार सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा।
तुला– पिछले कुछ समय से चल रही थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए आज मन मुताबिक तरीके से दिन व्यतीत करेंगे। समय नजदीकी मित्रों के साथ मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में व्यतीत होगा। संतान की खुशी से संबंधित कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है। आपका यह हल्का-फुल्का मूड आपके आसपास के माहौल को भी खुशनुमा बना देगा। सामाजिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और आपको मानसिक शांति मिलेगी।
वृश्चिक– आज अपनी योजनाओं को कार्य रूप में बदलने का बेहतरीन समय है। आप अपने अंदर उत्साह और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आर्थिक निवेश संबंधी कार्यों के लिए अनुकूल समय है। यह गतिविधियां भविष्य में लाभदायक रहेंगी। आज भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है। इसलिए आप अपनी ऊर्जा और प्रयासों को सही दिशा में लगाएं। धार्मिक या सामाजिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ सकता है, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
धनु– फोन या ईमेल के माध्यम से कोई खास जानकारी मिलेगी, जो कि लाभदायक साबित होगी। आप अपनी प्रतिभा और क्षमता द्वारा हर चुनौती को स्वीकार भी करेंगे। महिलाएं अपने कार्यों के प्रति जागरूक रहें, समय अनुकूल है। आज आपकी ऊर्जा का स्तर उच्च रहेगा। आत्मविश्वास और भाग्य का सहयोग आपको हर कदम पर मिलेगा। यह दिन आपको सफलता और पहचान दिलाएगा। किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
मकर– लाभ की स्थिति बनी हुई है। मेहनत और प्रयासों से आपको अपने किसी लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिल सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अहम कार्य भी आज संपन्न होने की संभावना है। किसी धार्मिक समारोह में जाने का कार्यक्रम बनेगा। आपकी लगन और समर्पण आज रंग लाएगा। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आपको आत्मविश्वास देगा। आज का दिन आपके लिए आर्थिक और सामाजिक दोनों ही दृष्टि से अच्छा है।
कुंभ– अपनी योग्यता और कार्य क्षमता पर विश्वास रखें तथा दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या संबंधी रूपरेखा बना लें। इससे अस्त-व्यस्त परिस्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में हो जाएंगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी आज दूर होगी। आज आपकी बुद्धिमानी और आत्मविश्वास आपको सफलता दिलाएगा। किसी समाज सेवी संस्था में आपका योगदान आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। दोस्तों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा।
मीन– हर तरफ उचित व्यवस्था बनी रहेगी। आज ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में बेहतरीन वातावरण तैयार कर रही है। अतः समय का भरपूर सम्मान करें। व्यर्थ की आवाजाही में अपना समय नष्ट न करके अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दें। इससे आपका समय और पैसा बचेगा। मनोरंजन तथा अपने मनोनुकूल कार्यों के लिए भी समय जरूर निकालें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा। आज आप अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करने में सक्षम होंगे।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




