धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– वित्तीय मामलों में चल रही रुकावट दूर होगी। अपनी मेहनत और कार्य क्षमता पर विश्वास रखने से आपको अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। फंसे हुए पैसे की प्राप्ति भी हो सकती है। घर के रखरखाव और देखभाल संबंधी कार्यों में उचित समय व्यतीत होगा।

वृष– इस समय ग्रह गोचर और परिस्थितियां बहुत ही सकारात्मक बनी हुई हैं। आप अपनी काबिलियत के बल पर कोई विशेष लक्ष्य हासिल करने में सक्षम रहेंगे। यदि कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसे क्रियान्वित करने का यह उचित समय है।

मिथुन– आज आपका कोई विशेष दायित्व पूरा होने वाला है। किसी भी पॉलिसी आदि में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। घर में किसी सदस्य की विवाह संबंधी बातचीत व तैयारियों का जोर रहेगा तथा कई तरह की योजनाएं भी बनेंगी।

कर्क– किसी भी विपरीत परिस्थिति में खास मित्र अथवा संबंधियों के सहयोग से आपकी हिम्मत और हौसला बना रहेगा। फोन और मेल द्वारा नई जानकारियां तथा समाचारों की प्राप्ति होगी। बातचीत द्वारा आप अपने काम करवाने में सक्षम भी रहेंगे।

सिंह– किसी समारोह अथवा मीटिंग आदि में जाने का मौका मिले, तो तुरंत हासिल करें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ मुलाकात लाभदायक रहेगी। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। कोई पारिवारिक उलझा हुआ मामला सुलझ जाएगा।

कन्या– पारिवारिक सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग में मधुर समय व्यतीत होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु आय के साधन भी बने रहने से तनाव नहीं रहेगा। नजदीकी मित्र के यहाँ धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा।

तुला– यदि कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज उसे पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। सकारात्मक रहने से व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक– सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और किसी परेशानी का भी हल मिलेगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। परिवार के साथ घर की जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा।

धनु– संतान की किसी उपलब्धि की वजह से मन प्रफुल्लित रहेगा। वित्तीय योजनाओं को कार्य रूप देने का यह उत्तम समय है। पिछले कुछ समय से चल रही भागदौड़ से राहत पाने के लिए कुछ समय प्रकृति के निकट भी व्यतीत करें।

मकर– रोजमर्रा की व्यवस्था पूर्ण दिनचर्या से राहत पाने के लिए अपने रुचिपूर्ण कार्यों में समय व्यतीत होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। व्यक्तिगत काम सुचारू रूप से संपन्न होने से सुकून और राहत रहेगी।

कुंभ– समस्याओं से घबराए नहीं और उनका डटकर सामना करें। आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कोई बेहतरीन कार्य भी पूर्ण कर पाएँगे। कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करें। इससे खुशी और प्रफुल्लता बनी रहेगी।

मीन– यह समय आपको कई तरह की उपलब्धियों में व्यस्त करने वाला है। रुके हुए कार्य गति में आएँगे। पारिवारिक लोगों के साथ भी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। कोई धार्मिक आयोजन का विचार भी बनेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!