आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– विशिष्ट लोगों के संपर्क में आने से आपकी विचार शैली में अचूक परिवर्तन आएगा। आपका व्यक्तित्व और सकारात्मक सोच दूसरों पर उचित छाप छोड़ेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और मनोरंजक कार्यक्रम बनेंगे। आप आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे। बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय आपको सफलता दिलाएँगे। आज ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है।
वृष– आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और स्वभाव आपके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने में मदद करेगा। धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था बढ़ेगी। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। यह ऊर्जा आपको आगे बढ़ने में सहायता करेगी। परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
मिथुन– सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। इससे आपकी सभी गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी। परिजनों के साथ प्रॉपर्टी संबंधी किसी मुद्दे को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श रहेगा तथा उचित निर्णय भी निकलेगा। मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके प्रयास सफलता दिलाएँगे।
कर्क– अपने सपने और कल्पनाएँ साकार करने का अनुकूल समय है। अपनी योग्यता व कार्य क्षमता पर विश्वास रखें, आपको बहुत सी परेशानियों का समाधान मिलेगा। कहीं रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो जाएगी। मेहनत का फल मीठा होगा। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। संबंधियों से खुशखबरी मिल सकती है।
सिंह– अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह से एकाग्रचित्त रहें। आपको सफलता प्राप्त होगी। ज्ञानवर्धक पुस्तकों को पढ़ने में समय व्यतीत होगा। युवाओं को किसी अनुभवी तथा प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य बनने लगेंगे। नयी ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे।
कन्या– प्रभावशाली तथा उत्तम विचारों के लोगों के साथ संपर्क में रहने की वजह से आपके व्यवहार में बहुत ही सकारात्मक परिवर्तन आएगा। दूसरों के दुख-दर्द और तकलीफ में उनकी सहायता करना आपका विशेष गुण रहेगा। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
तुला– मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों द्वारा नई-नई जानकारियां मिलेंगी, जो फायदेमंद साबित होंगी। आप अपनी चतुराई व समझदारी द्वारा किसी भी परेशानी से उबर जाएँगे। कुछ समय योग और ध्यान के लिए भी निकालें, इससे मानसिक सुकून बना रहेगा। संबंधियों से शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक– आज का दिन प्रसन्नता से परिपूर्ण व्यतीत होगा। अपने प्रति आत्म-निरीक्षण से आपके कई उलझे हुए कामों को व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। घर के रखरखाव में बदलाव संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। मित्रों के साथ भी मेल-मुलाकात होगी। सामाजिक व पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
धनु– अपने विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें। इससे आपका मानसिक सुकून बना रहेगा। आज किसी दीर्घकालिक लाभ की योजना पर भी पारिवारिक विचार-विमर्श हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता का समाधान मिलने से मानसिक शांति रहेगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य बनने लगेंगे।
मकर– रुके हुए कार्य में मित्रों की मदद से गति आएगी। अपनी कार्यक्षमता पर पूरा विश्वास रखें, निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। आध्यात्मिक, धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से सुकून और शांति रहेगी। सकारात्मक और संयमित व्यवहार आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा।
कुंभ– खास प्रयोजन को लेकर मन में उत्साह रहेगा तथा कामयाबी भी मिलेगी। आध्यात्मिक कार्यों में भी आपका रुझान बढ़ेगा। मानसिक रूप से सुकून मिलेगा। किसी मित्र अथवा फोन के माध्यम से फायदेमंद समाचार मिलेगा। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। समय का सदुपयोग होगा।
मीन– भाग्य आपका सहयोग कर रहा है। सही समय पर सही निर्णय लेना आपको फायदा देगा। आपकी कार्यकुशलता व क्षमता की सराहना होगी। संबंधियों तथा पड़ोसियों के साथ मधुरता भरे संबंध रहेंगे। रचनात्मक कार्य में भी समय व्यतीत होगा। आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




