धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आपको कॉल या ईमेल के माध्यम से कोई खास खुशखबरी मिलने वाली है। पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उससे संबंधित सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही किसी नजदीकी मित्र का सहयोग भी आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ाएगा। यह समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। परिवार और मित्रों से मानसिक सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृष– आपको प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा, उनके मार्गदर्शन का उचित उपयोग करें। फालतू की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों पर उचित ध्यान दें, सफलता निश्चित है। पड़ोस में किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा। आपका सामाजिक दायरा विस्तार लेगा, जो भविष्य में लाभकारी होगा। किसी रुके हुए या अटके हुए काम में गति आएगी।

मिथुन– नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात होगी और आप बहुत ही अधिक शांति और सुकून महसूस करेंगे। युवाओं को अपनी नौकरी से संबंधित किसी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कोई कीमती उपहार भी मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में आपकी बात को महत्व दिया जाएगा। आपकी रचनात्मक और बुद्धिमान सोच सराहनीय रहेगी।

कर्क– आपको परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे और उनमें सफलता भी मिलेगी। अपने किसी व्यक्तिगत कार्य को लेकर चल रही मेहनत के सकारात्मक परिणाम सामने आएँगे। घर को संवारने हेतु नई वस्तुओं की खरीदारी संबंधी योजनाएँ भी बनेंगी। आपकी मेहनत और परिश्रम का उचित परिणाम मिलने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से मन में खुशी व आत्मविश्वास बना रहेगा।

सिंह– संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो वह शांतिपूर्ण तरीके से हल हो जाएगा। आप अपने आत्मविश्वास तथा समझदारी द्वारा परिस्थितियों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। युवा वर्ग को अपनी पढ़ाई व करियर को लेकर की गई मेहनत के परिणाम मिलेंगे। ग्रह स्थिति अनुकूल है, समय का भरपूर फायदा उठाएँ। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या– आपके अपने ही प्रयासों से अधिकांश कार्य आसानी से बनते जाएँगे। आपको ऐसा महसूस होगा कि शायद कोई दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। ज्यादा लाभ की संभावना नहीं है, परंतु आप अपना बजट संतुलित रखने में सक्षम रहेंगे। व्यवसाय संबंधी सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूरे हो जाएँगे। आपको मानसिक शांति और संतोष महसूस होगा।

तुला– आज पैतृक संपत्ति अथवा वसीयत से जुड़े मामले हल हो सकते हैं, इसके लिए प्रयास करते रहें। व्यक्तिगत कार्यों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन होने से सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। आपको मानसिक शांति और संतोष महसूस होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक– आपके नए संपर्क बनेंगे। किसी आदर्श व्यक्ति की प्रेरणा से सजगता और भरपूर ऊर्जा मिलेगी। आपसी बातचीत द्वारा कई परिस्थितियाँ सामान्य हो जाएँगी। कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, यानी कि संघर्ष के बाद की सफलता बेहतरीन रहेगी। मानसिक रूप से संतुष्टि महसूस होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु– दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद रहेगी। आप पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को संपन्न करेंगे और सफल भी होंगे। बच्चे भी अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रता रखेंगे। धन संबंधी मामलों में भी नियमितता बनी रहेगी। आप अपनी समझदारी से कोई न कोई हल अवश्य निकाल लेंगे। भाग्य आपका साथ देगा।

मकर– आप रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नया करने की सोचेंगे, इससे आपकी मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी और एक नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। फाइनेंस संबंधी कार्य समय पर पूरे हो जाएँगे। आपको मानसिक शांति और खुशी मिलेगी। सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी।

कुंभ– अपनी योजनाओं को सफल करने का उचित समय आ गया है, साथ ही कुछ विशेष जानकारियाँ भी मिलेंगी। घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन होगा तथा काफी समय बाद मेल-मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। आपको मानसिक रूप से संतुष्टि मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

मीन– मित्रों तथा सहयोगियों के साथ किसी विशेष उद्देश्य को लेकर योजनाएँ बनेंगी। घर में व्यवस्था बनाए रखने तथा रखरखाव संबंधी काम की अधिकता रहेगी, परंतु आप पूरे मन और ऊर्जा से उन्हें संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे। मानसिक रूप से आप संतुष्टि और खुशी महसूस करेंगे। संघर्ष के बाद सफलता आपके कदम चूमेगी।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!