धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज आप सभी काम बहुत ही आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा कर लेंगे। घर में नजदीकी संबंधियों की आवाजाही रहेगी तथा आपसी समय व्यतीत कर के सबको खुशी महसूस होगी। घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित तालमेल बनाकर रखने में आपका प्रयास सफल रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

वृष– इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही उत्तम बनी हुई है। कोई रुका हुआ कार्य फिर से शुरू करेंगे तो वह जरूर पूरा हो जाएगा। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। सफलता के नए अवसर मिलेंगे।

मिथुन– आज का दिन कुछ चुनौतियों वाला रहेगा, परंतु धीरे-धीरे स्थिति सामान्य भी हो जाएगी। आपके किसी विशेष प्रयास में सफलता भी मिल सकती है। वरिष्ठ लोगों का स्नेह एवं आशीर्वाद आपके लिए वरदान रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें।

कर्क– मित्रों तथा संबंधियों के संपर्क में बने रहें, आपको नए-नए अनुभव मिलेंगे। वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन और परामर्श भी आपके लिए सहायक रहेगा। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। सफलता के नए अवसर मिलेंगे।

सिंह– इस समय ग्रह स्थिति कुछ बेहतर देने का प्रयास कर रही है। आप अपने अंदर अलग ही आत्मविश्वास महसूस करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। किसी विशेष समस्या को सुलझाने में भी आप सक्षम रहेंगे। सफलता के नए अवसर मिलेंगे।

कन्या– संपत्ति से संबंधित कोई भी रुका काम किसी मित्र की मदद से हल करें, आपको सफलता मिलेगी। इस समय भाग्य आपके लिए उत्तम परिस्थितियां बना रहा है। सरकारी काम भी सहजता से बन जाएंगे। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें।

तुला– परिवार जनों के साथ घर की व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श होंगे और उसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। बच्चों की तरफ से चल रही समस्या का आज हल मिलने से राहत और सुकून रहेगा। प्रत्येक कार्य को करने से पहले उचित बजट अवश्य बना लें। सफलता के नए अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक– दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजना बना लें, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल हैं। आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा।

धनु– इस राशि के लोग आज अपनी योजनाओं को फलीभूत करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और सफलता भी मिलेगी। फोन कॉल अथवा संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई विशेष जानकारी भी मिलेगी। विद्यार्थियों तथा युवा वर्ग का शिक्षा व करियर से संबंधित कार्यों को लेकर जुनून रहेगा। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें।

मकर– व्यस्त दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने से आपको सुकून और राहत मिलेगी तथा आप तरोताजा महसूस करेंगे। युवाओं को अपने किसी सराहनीय कार्य की वजह से तारीफ मिलेगी। अन्य गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। सफलता के नए अवसर मिलेंगे।

कुंभ– दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या की रूपरेखा बना लें। इससे आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आगमन से आपसी मेलजोल तथा विचारों का आदान-प्रदान दिनचर्या में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।

मीन– अपनी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से व्यवस्थित करें, इससे उन्हें कार्य रूप देने में सुविधा होगी। दूसरों पर भरोसा करने की बजाए अपनी खूबियों पर भरोसा रखना आपको फायदा देगा। युवा वर्ग को भी आज कोई उपलब्धि हासिल होने वाली है। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!