आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- आप अपनी मेहनत और लगन से तय समय पर कार्य संपन्न कर लेंगे। आज बच्चे की पढ़ाई से संबंधित किसी समस्या का हल निकलने से बहुत अधिक सुकून मिलेगा। पुराने मतभेदों का भी निवारण हो सकता है। परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनाना घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंधों में चल रहा मनमुटाव दूर होगा।
वृष– कुछ समय आत्म मनन करने अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आप भरपूर ऊर्जा से परिपूर्ण सकारात्मक महसूस करेंगे। बच्चे भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी लगन से समर्पित रहेंगे। कर्मचारी के सहयोग से व्यवस्था उचित बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में चल रहे विवादों को आपसी तालमेल से सुलझाएं। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर रहेंगे।
मिथुन– व्यावहारिक सोच रखें। आपका संतुलित और व्यापारिक रवैया आपको लाभदायक स्थितियां प्रदान करेगा। कुछ समय एकांत अथवा किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना आपको पुन: ऊर्जावान बनाएगा। भविष्य को लेकर भी कोई विचार विमर्श होगा। बेहतरीन उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। कमीशन संबंधी व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। वर्किंग महिलाओं के लिए विशेष तौर पर लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं।
कर्क– व्यस्ततम तथा थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय मनोरंजन और मन मुताबिक कार्यों में जरूर व्यतीत करें। इससे शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। भविष्य संबंधी योजनाओं को बनाने में किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा उचित सलाह मिलेगी। परिवार में सुख शांति और प्रेम पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। ब्लड प्रेशर तथा मधुमेह रोगी लापरवाही न बरतें।
सिंह– दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। अगर संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वरिष्ठ लोगों की मदद से हल करने का प्रयास करें, इससे बात बन सकती है। पति पत्नी में आपसी सामंजस्य मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति समर्पण और विश्वास की भावना बनी रहेगी। पेशेवर मीटिंग में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा रहेगी।
कन्या– चल रहे प्रयासों में सफलता अवश्य ही आपको मिलेगी और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें। अगर घर परिवर्तन करने की प्लानिंग चल रही है, तो आज उससे संबंधित कोई गतिविधि हो सकती है। भावुकता और मधुरता दांपत्य जीवन को सुखमय बनाएगा और प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ाएगी।
तुला– मन मुताबिक तरीके से दिनचर्या व्यतीत होगी। जिससे आपकी मानसिक स्थिति बहुत ही सकारात्मक रहेगी। सिर्फ अपने आंतरिक शक्तियों को महसूस करने की जरूरत है। संतान की समस्याओं को सुलझाने में भी समय व्यतीत होगा। यह समय निवेश करने के लिए आपके पक्ष में है। साथ ही बाहरी गतिविधियां आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। जीवन साथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
वृश्चिक– किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसकी योजना तथा रूपरेखा बनाएं, उसके पश्चात कार्य शुरू करें। इससे बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। संपत्ति संबंधी किसी भी प्रकार के कार्य में सफलता निश्चित है। जनसंपर्क बढ़ाने में अधिक ध्यान दें। सार्वजनिक व्यवहार संबंधी कार्य में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। किसी भी परेशानी में जीवनसाथी तथा परिवारजनों की आपको उचित सलाह मिलेगी। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी।
धनु– कुछ समय किसी धार्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएँगे। पुरानी संपत्ति के खरीद फरोख्त से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। पति पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे।
मकर– कोई रुकी हुई पेमेंट आज हासिल हो सकती है, इसलिए प्रयासरत रहें। व्यवस्थित कार्य प्रणाली से दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। धैर्य के साथ हर गतिविधियों को पूरा करना आपके स्वास्थ्य को भी उत्तम बनाकर रखेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। कार्यभार कम रहेगा। व्यवसाय को लेकर परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो रही हैं। नए काम को शुरू करने का विचार है, तो उस पर पुन: विचार करने की आवश्यकता है।
कुंभ– समय सफलता दायक चल रहा है, इसलिए आलस छोड़ें और पूरी ऊर्जा तथा आत्मविश्वास से अपने कार्यों में लग जाएँ। खर्चों की स्थिति रहेगी, परंतु साथ ही आमदनी अच्छी होने से चिंता नहीं होगी। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। निवेश करने संबंधी प्लानिंग को कार्य रूप देने के लिए समय अनुकूल है। दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। परिवारजनों का सहयोग आपकी कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाएगा।
मीन– आज अधिकतर समय परिवारजनों के साथ व्यतीत करने से सुकून और खुशी मिलेगी। भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण नीतियां बनेंगी। वरिष्ठ लोगों के अनुभवों को जरूर आत्मसात करें। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। किसी फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। सरकारी नौकरी की प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों के लिए कोई संभावना बन रही है। पति पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




