
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी शताब्दी समारोह को ध्यान में रखते हुए, पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत ब्लॉक श्री आनंदपुर साहिब के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों में 22 से 26 नवंबर तक छुट्टी घोषित कर दी है। इस दौरान स्कूलों में छुट्टियां होंगी।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि शताब्दी समारोह के दौरान बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की संभावना है। अभी भी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है, इसलिए ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सरकार का कहना है कि यह कदम छात्रों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी था।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




