टॉप न्यूज़

पंजाब में बदला मौसम

बढ़ी ठंड

पंजाब में इस समय मौसम का मिज़ाज लगातार बदल रहा है। बता दें कि रात के समय तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके कारण ठंड का असर बढ़ गया है। सुबह के घंटों में घना कोहरा छा जाने से आम लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विज़िबिलिटी कम होने की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई है और कई जगहों पर जाम की स्थिति देखने को मिल रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 24 नवंबर के बाद एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत की ओर बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से पंजाब के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के बाद दिन और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे शीतलहर का प्रभाव बढ़ सकता है।

पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी हल्का कोहरा देखा गया। वहीं मध्य भारत, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर बन सकती है।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान लगातार गिर रहा है। कई पर्वतीय इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की और कमी का अनुमान है, जिससे ठंड का जोर और बढ़ेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!