आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज आपका कोई रुका हुआ कार्य व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो जाएगा। जो लोग पिछले कुछ समय से आपके खिलाफ थे, वही आज आपके पक्ष में आएंगे। अपनी प्रतिभा को पहचानें और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को बेहतर बनाएं। कार्य क्षेत्र में लंबित योजनाओं पर अमल करने के लिए उचित समय है। पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा।
वृष-वरिष्ठ लोगों का सानिध्य और मार्गदर्शन मिलेगा। लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर सोच विचार कर लें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से आपसी मेल मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा। कारोबारी विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श होगा।
मिथुन-अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाएं तथा व्यवस्थित रहें। इससे आपकी कार्य क्षमता और अधिक सशक्त होगी। संतान के करियर संबंधी समस्याओं को किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की सहायता से सुलझाने में सफलता मिलेगी। कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी। आपका ऑफिस में उचित प्रभाव बना रहेगा।
कर्क-किसी प्रिय मित्र के साथ काफी समय बाद बातचीत होने से खुशी मिलेगी। किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। अपनी रूटीन भरी दिनचर्या से कुछ समय निकालकर सेवा संस्थान के साथ जुड़ें। इससे आपको बहुत ही सुकून मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। आयात निर्यात में भी अच्छा मुनाफा रहेगा।
सिंह- पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों के बीच उचित सामंजस्य रहने से बेहतरीन व्यवस्था बनी रहेगी। अगर किसी को पैसा उधार दिया हुआ है या कहीं फँसा हुआ है, तो आज प्रयास करने पर मिल सकता है। धर्म कर्म व आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि रहेगी। पति पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
कन्या- यह समय मानसिक शांति व संतोष दायक है। भाइयों के साथ भी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। लाभदायक यात्रा हो सकती है। वैभव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। अविवाहित लोगों के लिए कोई उचित रिश्ता आ सकता है। पति पत्नी के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगी।
तुला– यदि संपत्ति की खरीद फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है, तो समय बहुत ही अनुकूल है। किसी खास मित्र अथवा संबंधी के साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। आप अपने परिवार की जरूरतों के प्रति भी जागरूक रहेंगे। घर में आपसी प्रेम भाव बना रहेगा। युवाओं के प्रेम संबंध में नजदीकियां आएंगी। नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा।
वृश्चिक– वृश्चिक राशि के लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहें। इस समय ग्रहों का पूरा सहयोग बना हुआ है। पुराने मित्र से मुलाकात आपको तरोताजा करेगी। एकांत अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों के बीच उचित सामंजस्य बनाए रखने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
धनु-कुछ लोग अवरोध पैदा करेंगे, पर अफवाहों पर ध्यान न दे कर अपने कार्यों के प्रति केंद्रित रहें। निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। विद्यार्थी वर्ग भी अपनी पढ़ाई के प्रति उचित ध्यान देंगे। पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान देने से शांति पूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है। व्यावसायिक जिम्मेदारियों का बोझ पड़ेगा।
मकर– इस समय भाग्य और कर्म दोनों आपके पक्ष में हैं। अगर कोई संपत्ति संबंधी मामला उलझा हुआ है, तो आज उससे संबंधित कार्य बन सकता है। कुछ नवीन कार्यों की भी योजनाएं बनेंगी। कुछ खास लोगों से मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी। नए व्यावसायिक जनसंपर्क आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभाएंगे।
कुंभ– संपर्कों का दायरा बढ़ेगा तथा इनके माध्यम से आपको विशेष जानकारियां भी मिलेंगी। लंबे समय से संजोए हुई कोई इच्छा या सपना पूरा हो सकता है। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात खुशी देगी। सरकारी नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए ऑफिस में कुछ बेहतरीन परिस्थितियां बनेंगी। पति पत्नी के बीच प्रेम माधुर्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
मीन– इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए उचित भाग्य का निर्माण कर रही है। समय का उचित सदुपयोग करें। अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो कि फायदेमंद रहेगी। कोई पारिवारिक धार्मिक आयोजन भी संभव है। व्यवसायिक व्यवस्था बनाए रखने में बहुत अधिक मेहनत और प्रयास करने होंगे। सक्रियता आपके लिए लाभकारी साबित होगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




