आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– कुछ लोग आपके प्रति अफवाहें फैला सकते हैं। आप परवाह ना करके अपने कार्यों के प्रति संलग्न रहें। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी। किसी मनोरंजन स्थल पर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है।
वृष– आपके प्रयासों से घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी गतिविधि चल रही है, तो आज उसके बेहतरीन परिणाम मिल जाएँगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा।
मिथुन– वर्तमान ग्रह स्थिति आप को अद्भुत शक्ति प्रदान कर रही है। इसका सदुपयोग करना आपकी क्षमता पर भी निर्भर करता है। आज कुछ धन दायक स्थितियां भी बनेंगी, साथ ही इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में शुभ अवसर प्रदान करने वाली हैं।
कर्क– ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। किसी भी विपरीत परिस्थिति को आप अपने आत्मविश्वास और सूझबूझ द्वारा अनुकूल बना लेंगे। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा को लेकर गंभीर रहेंगे।
सिंह– कहीं पैसा फँसा हुआ है, तो प्रयास करने पर आज वसूल हो सकता है। पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेगी। आप रिलैक्स हो कर व्यक्तिगत कार्यों में ध्यान दे पाएँगे। कुछ नई योजनाएं बनेंगी, जो कि भविष्य में सकारात्मक रहेंगी।
कन्या– किसी नजदीकी संबंधी के माध्यम से कोई उपलब्धि मिलने से प्रसन्नता रहेगी। कहीं सम्मेलन या समारोह में जाने का अवसर प्राप्त होगा तथा सम्मान के साथ आपकी आवभगत भी रहेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी कोई अच्छा रिश्ता भी आने की संभावना है।
तुला– काफी समय से किसी कार्य को लेकर चल रहे प्रयासों में सफलता मिलने वाली है। साथ ही आज आपकी योजना को साकार रूप मिलने वाला है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर दें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहेंगे।
वृश्चिक– सामाजिक गतिविधियों में रुचि रखने से आपके अच्छे संपर्क बनेंगे और फायदा भी होगा। अपने मन मुताबिक कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके लिए परेशानी भी खड़ी करने की कोशिश करेंगे, परंतु उनकी यह साजिश विफल रहेगी।
धनु– मस्ती भरी दिनचर्या रहेगी। किसी प्रिय मित्र के साथ काफी समय बाद मेल- मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। विवाह योग्य पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। व्यक्तिगत कार्यों के प्रति पूरा ध्यान दें। इस समय सफलता मिलने के पूरे योग हैं।
मकर– अनुभवी लोगो के साथ मेल-मुलाकात के अवसर मिलेंगे। आपकी विचार शैली और दिनचर्या में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। किसी सामाजिक गतिविधि में आपके योगदान व काम की प्रशंसा होगी।
कुंभ– अपनी आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका निस्वार्थ योगदान आपको मानसिक सुकून देगा। प्रॉपर्टी आदि से संबंधित कोई कार्य बनने की बेहतरीन संभावना है।
मीन– आज कोई काम मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो जाने से आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर में कोई शुभ कार्य भी संपन्न होगा। समाजसेवी कार्यो में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। कोई रुकी हुई पेमेंट भी हासिल होने की संभावना है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




