धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– काम हो या परिवार, परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालने से सभी काम व्यवस्थित तरीके से होते जाएंगे। हर चीज अपने तरीके से कराने की जिद छोड़ने पर परेशानी कम होगी। घर में मरम्मत या सुधार की योजना बन रही है तो वास्तु से जुड़ी बातों का भी ध्यान रखा जाएगा।

वृष– कोई काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेने से बेहतर नतीजे मिलेंगे। जल्दबाजी और लापरवाही से बचना जरूरी होगा। आमदनी के नए रास्ते बन सकते हैं। घर के बड़े लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल शांत रहेगा।

मिथुन– अपने व्यवहार और व्यक्तित्व में किए जा रहे अच्छे बदलावों की परिवार और समाज में तारीफ होगी। दोस्तों से सकारात्मक बातचीत होगी। पुराने रिश्तों में भी नजदीकी बढ़ेगी। आपके व्यवहार में आया बदलाव लोगों पर अच्छा असर डालेगा।

कर्क आज जिस काम को पूरा करने का फैसला करेंगे, उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। संतुलित सोच के कारण दिन व्यवस्थित तरीके से बीतेगा। उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी करीबी दोस्त से मुलाकात खुशी देगी।

सिंह– दिन में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन परेशानी के समय करीबी रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। इससे तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कन्या– दिन की शुरुआत में जरूरी कामों की योजना बना लेने से जिम्मेदारियां आसानी से पूरी होंगी। कोई बड़ा निजी फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी लेने पर गलती से बच जाएंगे। युवाओं को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। समय खराब करने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान देने से फायदा होगा।

तुला– किसी सामाजिक काम के कारण आपकी योग्यता और क्षमता की तारीफ होगी। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। थोड़ी सावधानी और समझदारी से जरूरी कामों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक- परिवार या कारोबार से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए दिन अच्छा रहेगा। सभी काम व्यवस्थित तरीके से पूरे कर पाएंगे। परिवार और समाज में किसी खास काम की तारीफ होगी। विद्यार्थियों को मेहनत के मन मुताबिक नतीजे मिल सकते हैं।

धनु– युवाओं की किसी लक्ष्य को लेकर की जा रही कोशिश सफल हो सकती है। आत्मविश्वास और मजबूत मनोबल के कारण कोई नई उपलब्धि मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात कमाई के नए रास्ते खोल सकती है।

मकर– कोई भी फैसला अच्छी योजना बनाकर लेने से मन मुताबिक सफलता मिलेगी। दिन के दूसरे हिस्से में किसी को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। किसी नए व्यक्ति से संपर्क बनेगा और आगे बातचीत बढ़ सकती है।

कुंभ– निजी कामों के साथ दूसरी जिम्मेदारियों में भी आपकी भागीदारी रहेगी। फाइनेंशियल प्लानिंग पर किया गया काम आगे फायदेमंद रहेगा। कला और क्रिएटिव गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

मीन– मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है, इसलिए समय का सही इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। आपके अच्छे मैनेजमेंट के कारण परिवार और कारोबार दोनों की जिम्मेदारियों में संतुलन बना रहेगा। रिश्तों में भी प्यार और नजदीकी बढ़ेगी।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!