धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज कोई नया अवसर मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आपकी मेहनत और प्रयास के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते को लेकर बातचीत शुरू हो सकती है।

वृष- आज परिस्थितियां बेहतर होंगी और कई मौके मिलेंगे। कुछ नया सीखने में समय जाएगा और यही अनुभव आगे चलकर आपके काम आएगा। परिवार की व्यवस्था बेहतर रखने में भी आपका योगदान रहेगा।

मिथुन- किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। बच्चों के साथ समय बिताएं और उनकी समस्याएं सुनकर समाधान निकालें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रह सकती है।

कर्क- समय के अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाना आपको सकारात्मक बनाएगा। इससे व्यक्तित्व में निखार भी आएगा। घर में किसी मांगलिक काम की योजना बन सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।

सिंह– आज किसी खास काम में सफलता मिलेगी, जिससे मूड अच्छा रहेगा। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। अपनी योजना को आगे बढ़ाने में संपर्कों का सहयोग मिलेगा।

कन्या– आज खुशी भरा दिन रहेगा। मित्रों और परिजनों से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला सुलझने की संभावना है, इसलिए प्रयास करते रहें। बच्चों को कोई उपहार दें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

तुला- परिवार और निजी कामों को लेकर कुछ योजना बनेगी। कोई कीमती वस्तु भी खरीदी जा सकती है। अपनी क्षमता पर भरोसा रखते हुए योजनाओं को आगे बढ़ाएं, सफलता जरूर मिलेगी।

वृश्चिक- मन को शांत रखने के लिए अध्यात्म और अध्ययन में समय जाएगा। घर में नजदीकी लोगों के आने से माहौल अच्छा रहेगा। बातचीत के जरिए किसी समस्या का समाधान भी निकल सकता है।

धनु- आज नई दोस्ती बन सकती है, जो आगे चलकर फायदे की रहेगी। हर स्थिति में अपने सिद्धांतों पर टिके रहना आपको मान-सम्मान दिलाएगा। युवाओं को अपने प्रोजेक्ट में अच्छी सफलता मिल सकती है।

मकर– दिनचर्या और काम करने का तरीका व्यवस्थित रहेगा। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर भरोसा रखें। पसंद के कामों में समय देने से नई ऊर्जा और स्फूर्ति मिलेगी। कोई काम पूरा होने की संभावना है।

कुंभ– व्यस्तता के बीच अपनी पसंद की गतिविधियों के लिए समय निकालेंगे, इससे ऊर्जा और सुकून मिलेगा। रिश्तेदारों से फोन पर लगातार बात होगी। खास मुद्दों पर चर्चा से कई समस्याओं का समाधान भी मिल सकता है।

मीन– समय अनुकूल है। फायदे के मौके तलाशने में सफलता मिलेगी। धैर्य और शांति से काम करें। कहीं से रुकी पेमेंट भी मिल सकती है, इसलिए प्रयास जारी रखें। किसी प्रियजन से शुभ समाचार मिल सकता है।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!