धर्म

इस दिन से शुरू होंगी चैत्र नवरात्रि

जानिए नौ दिनों की पूरी सूची

होली के रंग उतरने के बाद हिंदू पंचांग में जिस पर्व का सबसे अधिक इंतज़ार रहता है, वह है चैत्र नवरात्रि। यह पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की श्रद्धा-भाव से आराधना करते हैं। नवरात्रि का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ होता है और इसका समापन राम नवमी के दिन होता है।

चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत और समापन

वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च 2026 (गुरुवार) से होगी और यह पर्व 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को समाप्त होगा। इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिनों की रहेगी, यानी किसी भी तिथि का क्षय नहीं होगा।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 2026

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना करना अत्यंत शुभ माना जाता है। वर्ष 2026 में कलश स्थापना के लिए ये मुहूर्त श्रेष्ठ रहेंगे:

प्रातः शुभ मुहूर्त: सुबह 06:52 से 07:43 बजे तक

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:05 से 12:53 बजे तक

चैत्र नवरात्रि 2026

दिन तिथि तारीख मां दुर्गा का स्वरूप
पहला दिन प्रतिपदा 19 मार्च 2026, गुरुवार मां शैलपुत्री
दूसरा दिन द्वितीया 20 मार्च 2026, शुक्रवार मां ब्रह्मचारिणी
तीसरा दिन तृतीया 21 मार्च 2026, शनिवार मां चंद्रघंटा
चौथा दिन चतुर्थी 22 मार्च 2026, रविवार मां कुष्माण्डा
पांचवां दिन पंचमी 23 मार्च 2026, सोमवार मां स्कंदमाता
छठा दिन षष्ठी 24 मार्च 2026, मंगलवार मां कात्यायनी
सातवां दिन सप्तमी 25 मार्च 2026, बुधवार मां कालरात्रि
आठवां दिन अष्टमी 26 मार्च 2026, गुरुवार मां महागौरी
नवां दिन नवमी 27 मार्च 2026, शुक्रवार मां सिद्धिदात्री

चैत्र नवरात्रि के दौरान व्रत, पूजा, साधना और कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इन नौ दिनों में मां दुर्गा की सच्चे मन से उपासना करने से सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!