आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– सकारात्मक दृष्टिकोण रखने से प्रतीक्षित कार्यों में सफलता मिलेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े अटके मामलों के सुलझने की उम्मीद है। नजदीकी संबंधियों के साथ किसी खास मुद्दे पर गंभीर और लाभदायक विचार-विमर्श होगा।
वृष– दिन व्यस्तता भरा रहेगा। पारिवारिक कामों के कारण भागदौड ज्यादा करनी पड सकती है, लेकिन काम बन जाने से मन प्रसन्न रहेगा। फाइनेंस से जुडे फैसले सही रहेंगे। किसी राजनीतिक संपर्क से भी कुछ फायदा मिलने की उम्मीद है।
मिथुन– जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव लाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। विद्यार्थियों को अपने किसी खास विषय में किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं।
कर्क– आज आपको अपनी मेहनत और योग्यता के अनुरूप परिणाम मिलने वाले हैं। अगर घर की साज-सज्जा या बदलाव की योजना है, तो वास्तु सम्मत नियमों का प्रयोग फायदेमंद रहेगा। इस समय का भरपूर उपयोग करें।
सिंह– दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। मित्रों और संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर का प्रोग्राम बन सकता है, जिससे रोजमर्रा की दिनचर्या में बदलाव आएगा। आपके विचारों को नई दिशा मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए कुछ योजनाएं भी बनेंगी।
कन्या– आज जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपकी कोई मनपसंद इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे मन खुश रहेगा। नए कामों की योजनाएं बनेंगी और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कुछ लोगों का सहयोग भी मिलेगा।
तुला– इस समय का ग्रह गोचर आपके लिए बहुत अनुकूल है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और सहयोग से सामाजिक रूप से आपकी छवि निखरेगी। नजदीकी संबंधियों के साथ आपके संबंध और मधुर होंगे।
वृश्चिक– अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही है। इस समय दिल की बजाय दिमाग से काम लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। नजदीकी संबंधियों के साथ प्रापर्टी को लेकर गंभीर और लाभदायक विचार-विमर्श होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है।
धनु– समय अनुकूल है। अपने उद्देश्य के प्रति फोकस बनाए रखें। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने से बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। दौड-धूप ज्यादा रहेगी, लेकिन काम की सफलता भी तय है। मनोरंजक कार्यक्रम भी बन सकते हैं।
मकर– घर के वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन और स्नेह पारिवारिक व्यवस्था को सुखद बनाए रखेगा। घर में कोई धार्मिक गतिविधि होने से सकारात्मक वातावरण रहेगा। फाइनेंस से जुड़ी कोई समस्या सुलझने से राहत मिलेगी।
कुंभ– वित्तीय योजनाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित रखें। आपके काम समय पर पूरे होते जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिक व्यक्ति से लाभदायक मुलाकात हो सकती है। घर में किसी अविवाहित व्यक्ति के लिए रिश्ता आने की संभावना है।
मीन– कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज उसके सुलझने की संभावना है। कुछ समय धार्मिक स्थल या अनुभवी लोगों के साथ बिताने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। इससे आपको जीवन के अच्छे पहलुओं को समझने में भी मदद मिलेगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




