धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी, जो भविष्य में सकारात्मक रहेंगी। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कुछ फैसले लेंगे और उन्हें लागू करने में सफल भी रहेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति भी रुझान रहेगा।

वृष– किसी भी योजना को अच्छी तरह सोच-विचार करके लागू करने से लक्ष्य हासिल होगा और मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ने से आत्मिक खुशी मिलेगी। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

मिथुन– संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को आज कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में अपना योगदान दें। इससे नए लोगों से संपर्क भी बनेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा।

कर्क– आज अधिकतर समय सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में बीतेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी सकारात्मक सोच, यानी भाग्य के बजाय कर्म पर विश्वास करना, आपके लिए शुभ रहेगी। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह– धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से सकारात्मकता आएगी। घर के रखरखाव और साफ-सफाई से जुड़े कामों में भी व्यस्तता रहेगी। किसी विशेष काम के प्रति की गई मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे।

कन्या– आज आप अपनी चल रही किसी समस्या का हल पा लेंगे और व्यवस्थित दिनचर्या बनाए रखने में सफल रहेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ नेटवर्क बढ़ेगा और कोई सरकारी काम भी बनता दिख रहा है। विद्यार्थी और युवा वर्ग को करियर व पढ़ाई को लेकर की गई मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

तुला– आज पुरानी चल रही कोई समस्या खत्म होती दिख रही है और मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी आपका प्रभाव रहेगा। कुछ समय बच्चों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान निकालने में भी बीतेगा।

वृश्चिक– व्यक्तिगत और बिजनेस से जुड़ी नई-नई जानकारियां लेने पर फोकस रखें। इससे आपको व्यवस्थित होने में मदद मिलेगी। अपने व्यक्तित्व और दिनचर्या में बदलाव लाने के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यक्तिगत फैसलों में मदद करेगी।

धनु– आज दिन की शुरुआत में किसी वजह से निराशा की स्थिति बन सकती है, लेकिन घबराने के बजाय उसका सामना करें। धीरे-धीरे चीजें व्यवस्थित हो जाएंगी। अगर कोर्ट केस से जुड़ी कोई कार्यवाही चल रही है, तो आज उसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

मकर– किसी मित्र की मदद करने में दिन का अधिकतर समय बीतेगा और ऐसा करके आपको मानसिक सुकून भी मिलेगा। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम व्यवस्थित रूप से पूरे हो जाएंगे। घर के वरिष्ठ लोगों का भी उचित मार्गदर्शन रहेगा।

कुंभ– वित्तीय मामलों में सुधार आएगा और आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। अगर पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, तो आपसी सामंजस्य से हल हो सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग लेना भी उचित रहेगा। व्यक्तिगत कामों को आज पूरी तरह निपटा लें।

मीन– आज दिनभर मेहनत की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन उसके अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। अपनी वित्तीय योजनाओं को लागू करने में उचित समय दें। आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रहने से आप फ्रेश और तनावमुक्त रहेंगे।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!