धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज उधार दिया पैसा या कोई पेमेंट मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका खास योगदान रहेगा। आप किसी विशेष मुकाम को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। घर में रखरखाव और बदलाव से जुड़ी योजनाएं भी बन सकती हैं। आत्मविश्वास और सक्रियता बनी रहेगी।

वृष प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई योजना चल रही है, तो उससे संबंधित फैसला लेने के लिए समय अनुकूल है। घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद आपके लिए वरदान रहेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी में समय बीतेगा। परिवार में संतोष और सहयोग रहेगा।

मिथुन– कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन किसी भी परिस्थिति में आप अपना स्वाभिमान और आत्मबल कमजोर नहीं पड़ने देंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। युवा अपने भविष्य को लेकर की गई मेहनत के परिणाम पाने में सफल रहेंगे। दिन मेहनत और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा।

कर्क– पारिवारिक और व्यवसायिक मैनेजमेंट अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे नई ऊर्जा और उत्साह महसूस करेंगे। कोई खास काम पूरा हो सकता है। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखें, इससे काम सुचारु रूप से बनते जाएंगे।

सिंह– सुखद समय है। आज आप अपनी प्रतिभा और योग्यता के बल पर ऐसा फैसला ले सकते हैं कि आपको खुद ही आश्चर्य होगा। ग्रह स्थिति आपको उपहार के रूप में कोई उपलब्धि देने वाली है। किसी राजनीतिक संबंध से फायदा होने की उम्मीद है। आत्मविश्वास और प्रभाव बढ़ेगा।

कन्या– अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जो फायदेमंद रहेंगी। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे और अपने व्यक्तित्व में निखार लाने का संकल्प लेंगे। प्रभावशाली लोगों के सहयोग से कोई रुका हुआ काम बन सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

तुला– उत्तम समय है। आप अपने काम को और बेहतर तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। किसी मित्र या संबंधी के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंधों में सुधार आएगा। बच्चों के कामों में मदद करने से उनमें सुरक्षा की भावना आएगी। मन में संतोष रहेगा।

वृश्चिक– नजदीकी संबंधों में चल रहे गिले-शिकवे किसी की मध्यस्थता से दूर होंगे। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई योजना चल रही है, तो उससे संबंधित फैसला लेने के लिए समय अनुकूल है। किसी समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु– आज कोई रुका हुआ आय का स्रोत फिर शुरू हो सकता है। किसी भी काम को करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह-मशविरा जरूर करें। सोच-समझकर लिया गया फैसला आगे चलकर लाभ देगा। अगर घर में नवीनीकरण का काम शुरू हो रहा है, तो वास्तु सम्मत नियमों का ध्यान रखना उचित रहेगा।

मकर– वित्तीय योजना को कार्यरूप देने का उत्तम समय है। हालांकि रुका हुआ पैसा टुकड़ों में मिलेगा, लेकिन इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो जाएगी। नए संपर्क बनेंगे और उनसे उचित लाभ मिलेगा। किसी बात को लेकर भ्रम की स्थिति दूर होगी। सोच में स्पष्टता आएगी।

कुंभ– आज कई तरह की भूमिका निभानी पड़ेगी और आप आपसी तालमेल से उन्हें निभाने में सफल रहेंगे। सिर्फ विश्वास और मेहनत की जरूरत है। परिवार में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। विद्यार्थी को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधित सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा।

मीन घर के रखरखाव और सजावट से जुड़े कामों में सुखद समय बीतेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी और जनसंपर्क बढ़ेंगे। राजनीतिक या सामाजिक संबंधों से फायदा होने की उम्मीद है। मन में उत्साह रहेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!