Uncategorized

धूप से लौटने के बाद तुरंत पानी पीने की आदत पड़ सकती है भारी

गर्मी के मौसम में लू, तपन, उमस और तेज धूप से बचाव के साथ-साथ भरपूर मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। हालांकि, गलत तरीके से पानी पीने की आदतें सेहत पर गलत असर डाल सकती हैं, जो बेहद खतरनाक हो सकती है। ऐसे में हैल्थ एक्सपर्ट्स धूप से लौटने के तुरंत बाद पानी पीने की आम गलतियों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करने वाली आदत बताते हुए चेतावनी भी देते हैं।

यह आदत शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। जब शरीर अत्यधिक गर्म हो जाता है, तब अचानक ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान अचानक बदल जाता है, जिससे पाचन तंत्र, गले और शरीर के अन्य अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में धूप से लौटने के बाद पानी पीने के सही तरीकों पर ध्यान देना जरूरी है। गर्मी के मौसम में शरीर से लगातार पानी की कमी होती रहती है। सही तरीके से पानी पीने से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और अन्य गर्मी संबंधी बीमारियों से बचाव होता है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!