धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। धर्म-कर्म और समाज सेवा से जुड़े कामों में व्यस्तता बनी रहेगी और इससे सुकून भी मिलेगा। संबंधों में चल रही कड़वाहट किसी की मध्यस्थता से दूर हो सकती है। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेगा।

वृष– आज दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा, हालांकि आप अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को काफी हद तक अनुकूल बना लेंगे। नई योजनाएं शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और उन पर तुरंत काम भी शुरू हो सकता है।

मिथुन– मिथुन राशि के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल बन रही है। समय का सदुपयोग करें। जो काम पिछले काफी समय से रुका हुआ था, उसे पूरा करने का समय आ गया है। परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आपको आनंद आएगा। युवा वर्ग अपना कोई लक्ष्य पूरा करने में कामयाब रहेगा।

कर्क– अपने लक्ष्य पर फोकस रखें। जल्दी ही सुखद परिणाम मिलेंगे। कठिन से कठिन काम भी आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। अगर कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उस पर तुरंत अमल करें। घर से जुड़े कामों में भी कुछ समय बीतेगा।

सिंह– कुछ समय से चल रहे पारिवारिक वाद-विवाद निपटने से घर में सुकून और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। आप अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उनके उचित परिणाम मिलेंगे।

कन्या– रिश्तेदारों के साथ खराब संबंधों को सुधारने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी और इसमें आप कामयाब भी होंगे। रुकावटों और बाधाओं के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण काम निपटाने में सक्षम रहेंगे। बच्चों की गतिविधियों और दिनचर्या से आप संतुष्ट रहेंगे।

तुला– घर में निकट संबंधियों के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा। कुछ पुराने मतभेद भी दूर होंगे। आपकी लगन और हिम्मत से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने वाला है। संतान से जुड़ी किसी समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा।

वृश्चिक– आज थोड़ी सावधानी आपको किसी मुश्किल से बचा लेगी। सचेत रहें और कोई भी काम करते समय दिल की बजाय दिमाग से फैसला लें। प्रैक्टिकल होने से आप अपने कामों को लेकर बेहतर निर्णय ले पाएंगे। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई पर रहेगा।

धनु– ग्रह स्थिति सामान्य बनी हुई है। दूसरों पर विश्वास और उम्मीद रखने की बजाय अपनी कार्यक्षमता पर भरोसा रखें। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में समय बिताना मानसिक सुकून देगा। परिवारजनों के साथ बातचीत करके कुछ उपयोगी नतीजे निकलेंगे।

मकर– सभी काम व्यवस्थित रूप से होने पर मन में संतोष रहेगा। किसी कठिन काम को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए आपका धैर्य सफल होने वाला है। धार्मिक गतिविधियों में आपकी विशेष उपस्थिति रहेगी। संबंधों में भी मनमुटाव दूर होंगे। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा।

कुंभ– किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बनाएं। इससे काम समय पर पूरे होते जाएंगे और कुछ समय से चल रही चिंताओं से भी राहत मिलेगी। जो काम पिछले काफी समय से रुका हुआ या अटका हुआ था, उसे पूरा करने का उचित समय है।

मीन– अपने हर काम को भावनाओं की बजाय व्यावहारिक तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। निश्चित ही आप कामयाब होंगे और दूसरों के द्वारा ठगे जाने से भी बच जाएंगे। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ संबंधों में और मधुरता आएगी। संतुलित सोच आपको मजबूत बनाएगी।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!