धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो आज आपसी बातचीत से उसका हल निकलने की संभावना है। कामकाजी महिलाएं घर-परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाने में सफल रहेंगी। सरकारी मामलों को पूरा करने में भी किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिल सकता है।

वृष– कोई मुश्किल स्थिति बनने पर घबराने की बजाय डटकर सामना करें। इससे स्थिति आपके पक्ष में आएगी। अपने नियमों और सिद्धांतों के अनुसार काम करें, समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में सुकून भरा समय बीतेगा।

मिथुन– आज आपकी कोई पारिवारिक समस्या दूर होने वाली है। इससे आप खुद को मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। महिलाओं को कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है, इसलिए अपनी पूरी क्षमता और मेहनत अपने कामों को पूरा करने में लगाएं।

कर्क– किसी पुरानी योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहेगा। काफी समय से चल रही कोई दुविधा दूर होने से राहत मिलेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है।

सिंह– अनुभवी लोगों से मिली कोई अच्छी सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कोई भी काम करने से पहले उसके हर पहलू पर सोच-विचार करें। इससे आपकी तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपका आत्मविश्वास भी भरपूर बना रहेगा।

कन्या– आपके साथ कोई ऐसी घटना हो सकती है, जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। आपको किसी ईश्वरीय शक्ति का अनुभव हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने में वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा और आप किसी समस्या से बच जाएंगे।

तुला– ग्रह स्थिति सुखद दिन का संकेत दे रही है। कोई रुका या फंसा हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा, जिससे खुशनुमा माहौल बना रहेगा। बड़े बुजुर्गों और वरिष्ठ लोगों की सलाह व मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।

वृश्चिक– आज आपका कोई काम पूरा होने वाला है। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। आय का कोई नया स्रोत बनने की पूरी संभावना है। परिवार के साथ शॉपिंग और मनोरंजन जैसे कामों में खुशनुमा शाम बीतेगी।

धनु– अपनी किसी योजना को अमल में लाने के लिए समय अनुकूल है। दिनचर्या व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सकारात्मक बने रहना जरूरी है। इससे आप अपने अंदर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा।

मकर– परिस्थितियां अनुकूल हैं। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कामों से जुड़ी रूपरेखा बना लें। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर के रखरखाव या सुधार से जुड़ी योजनाएं भी बनेंगी। कोई मनपसंद उपहार भी मिल सकता है।

कुंभ– हर काम करने से पहले योजनाबद्ध तरीके से सोच-विचार करना आपके लिए मददगार रहेगा। टेक्निकल एजुकेशन से जुड़े विद्यार्थियों को कोई उपलब्धि हासिल होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय बीतेगा और आपको सुकून मिलेगा।

मीन– कुछ समय खुद के बारे में सोचने और एकांत में बिताने के लिए निकालें। इससे आपको कोई निर्णय लेने में मदद मिलेगी। किसी भी तरह की दुविधा होने पर परिवारजनों का सहयोग आपको सही फैसला लेने में मदद करेगा। किसी प्रिय मित्र से भी मुलाकात होगी।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!